कांग्रेस झारखंड में 1 नवंबर को रांची के धुर्वा पुराने विधानसभा के समक्ष सदस्यता अभियान की करेगा शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ मंत्री भी होंगे शामिल: राकेश तिवारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेश कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने संगठनात्मक चुनाव को प्राथमिकता पर रखते हुए बृहद पैमाने पर राज्य में सदस्यता अभियान प्रारंभ करने का दिशानिर्देश जारी कर दिया है इसी के तहत आगामी 1 नवंबर को रांची के धुर्वा पुराने विधानसभा के समक्ष दिन के 2:00 बजे से विशाल पैमाना पर सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रारंभ की जाएगी इस कार्यक्रम में विधायक दल के नेता मंत्री आलमगीर आलम मंत्री श्री रामेश्वर उरांव मंत्री श्री बन्ना गुप्ता मंत्री श्री बादल पत्रलेख सभी विधायकों सभी जिला अध्यक्षों सभी पूर्व विधायकों पूर्व सांसदों प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकारी अध्यक्ष गण अग्रणी संगठन मोर्चा के सभी अध्यक्ष गण शहर में सदस्यता अभियान के चेयरमैन एवं प्रभारी गण सभी प्रवक्ता गण उपस्थित होकर बृहद पैमाने पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे यह अभियान 1 नवंबर 2021 31 मार्च 2022 तक चलेगी जिला से लेकर पंचायत स्तर तक बृहद पैमाने पर सदस्यता अभियान का प्रारंभ संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी एसीसी के महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल के निर्देश के बाद पूरे देश में संगठनात्मक चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान वृहद पैमाने पर प्रारंभ कर दिया गया है उसी के तहत झारखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इसकी शुरुआत बङे पैमाने पर होने जा रही है