Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई :बीडीओ प्रचार प्रसार एवं सभा करने के लिए लेनी होगी अनुमति
    बिहार

    चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई :बीडीओ प्रचार प्रसार एवं सभा करने के लिए लेनी होगी अनुमति

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मणिभूषण कुमार की रिपोर्ट

    सोनपुर (वैशाली) सोनपुर प्रखंड के 23 पंचायत में जिला परिषद के भाग 45 ,46 ,47 मुखिया 23 सरपंच 23 समिति 30 वार्ड सदस्य व पंच 301 पदों पर 3 नवंबर के चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित इन सभी पद के उम्मीदवारों को प्रखंड कार्यालय से कर दी गई है । चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी पंचायत में लड़ रहे प्रत्याशी अपने-अपने अंदाज से रणनीति तैयार कर रहे हैं और जनता को लोकलुभावन वादे करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को चुनाव- प्रचार के सामग्री खरीद कर एवं व्हाट्सएप, फेसबुक के साथ अन्य तरह-तरह के अपडंडे अपनाकर प्रत्याशियों ने मतदाताओ को लुभाना शुरू कर दिया है । वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लेकर प्रशासनिक महकमा दिन-रात जुटे हुए है। इसी बीच प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान बिना अनुमति वाले प्रचार वाहनों को जप्त कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि मुखिया ,सरपंच, बीडीसी पद के उम्मीदवार के प्रचार के लिए एक चार पहिए वाहन अथवा दो बाइक की अनुमति दी गई है जबकि वार्ड सदस्य एवं पंच के प्रत्याशी को प्रचार के लिए दो पहिया वाहन एक की ही अनुमति मिलेगी । उम्मीदवारों को सुविधा के लिए निर्वाचन से जुड़े सभी तरह की अनुमति के लिए प्रखंड परिसर में गुरुवार से सहायक निर्वाचित पदाधिकारी के देखरेख में एकल खिड़की खुल गयी है जिसमें निर्वाचन से संबंधित सभी तरह के प्रपत्र यहां जमा होंगे एवं कार्य पूरा होने तक वहीं से प्राप्त किए जाएंगे इसके अलावा कोई भी उम्मीदवार अगर बैनर ,पोस्टर या पंपलेट छपवाते है तो उसकी एक प्रति उनके प्रखंड कार्यालय में जमा करने होंगे । बैनर ,पोस्टर पंपलेट के नीचे बाय और संबंधित प्रिंटिंग प्रेस का नाम और स्थान और मोबाइल नंबर तथा दाहिने और नीचे मुदित पंपलेट की संख्या अंकित करनी होगी। बीडीओ सुदर्शन कुमार ने यह भी कहा कि कोई भी उम्मीदवार चुनावी रैली या सभा करते हैं तो अनुमति लेना आनिवार्य है । कोई भी उम्मीदवार बैठक के लिए किसी सरकारी परिसरों का उपयोग नहीं करेगा अगर वे ऐसा करते हैं तो उसे चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा । कोई भी उम्मीदवार अपना किसी प्रकार की अनुमति आवेदन जिस दिन काउंटर पर जमा होगा उसके अगले दिन उसे उसी काउंटर पर प्राप्त किया जा सकेगा । उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए वाहन एवं लाउडस्पीकर की अलग-अलग अनुमति लेनी होगी । ऐसा नहीं करने पर सामग्री को जप्त संबंधित उम्मीदवार के विरुद्ध कार्रवाई होगी । चुनाव सभा एवं रैली की सूचना संबंधित थाना को पूरी रूट चार्ट के साथ देनी होगी फिर अनुमति मिलने के बाद ही प्रत्यासी सभा या रैली कर सकते हैं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्ताओ के नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शिविर जरूरी :-सहिस
    Next Article कुर्की जब्ती के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.