Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर में बढ़ा मौंग्या गैंग का आतंक! महिला के साथ लूटपाट कर कुल्हाड़ी से काटे पैर
    Breaking News Headlines अपराध

    जयपुर में बढ़ा मौंग्या गैंग का आतंक! महिला के साथ लूटपाट कर कुल्हाड़ी से काटे पैर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लूट और मर्डर की दिलदहला देने वाली दर्दनाक वारदात सामने आई है. जहां खेतहपुरा गांव दिन दहाड़े एक विवाहिता की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार यह हत्या लूट के इरादे से की गई. हमलावरों ने विवाहिता के दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए. इसके बाद चांदी केड़े लूट कर ले गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटना स्थल के हालात देखकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हमलावरो की तलाश में जुटी हुई है.

    दरअसल, ये मामला जयपुर से 40 किलोमीटर दूर जमवारामगढ थाना क्षेत्र का है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला का नाम गीता देवी (55) है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल के हालात को देखकर लगता है कि हमलावरों ने पहले मृतका गीता देवी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या की. उसके बाद दोनों पैर काटे और पैरों में पहने चांदी के कड़े लूट कर ले गए. वहीं, मृतका के परिवार वालों के अनुसार गीता के गले में सोने की चेन और कानों में सोने के कुंडल भी बदमाश लूटकर ले गए है. इस तरह की दिल दहला देने वाली वारदातें जयपुर के आसपास पहले भी हो चुकी हैं.
    गौरतलब है कि प्रदेश में टोंक जिले के सुनसान इलाकों में एक खानाबदोश जाति रहती है जिसका नाम है मौंग्या. पुलिस के अनुसार यह खानाबदोश जाति हत्या करके लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए फेमस है. इस गैंग के लुटेरे कभी कभार ही पुलिस की गिरफ्त में आते हैं. बीते साल 2018 में मौंग्या जाति के 5 लुटेरे जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आए थे. उस दौरान पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए थे. वहीं, लुटेरों के मुताबिक लूट की वारदात के लिए हत्या करने में उन्हें किसी पर भी रहम नहीं आता है. उन्होंने कहा कि पीड़ित के विरोध करने से पहले ही वे मौत की नींद सुला देते हैं और फिर लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है.

    बता दें कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए मौंग्या गैंग के सदस्य इसे देवी का वरदान मानते हैं. दिलचस्प बात ये है कि जब इस गैंग के सदस्य किसी की हत्या करके आभूषण लूटकर घर जाते हैं तो परिवार की महिलाएं उसे जश्न के तौर पर मनाती है. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इस गैंग के सदस्यों का मानना है कि वे सिर्फ ये काम करने के लिए ही पैदा हुए हैं. ऐसे में उन्हें हत्या करने में किसी प्रकार का कोई रहम नहीं आता है. पुलिस ने बताया कि इस गैंग में आरोपी भी शामिल होते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार कितना भी ताकतवार हो, लोग जानते हैं हमारी सरकार किसी को नहीं छोड़ती: पीएम मोदी
    Next Article भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार की 82 वां प्रांतीय स्थापना दिवस मनाई ।

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.