Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां से बच्चों में एचआईवी के प्रसार पर रोक के लिए लगेगा 133 कैंप
    बिहार

    मां से बच्चों में एचआईवी के प्रसार पर रोक के लिए लगेगा 133 कैंप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामशंकर कुमार की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी : जिले में एचआईवी मरीजों की पहचान के लिए जनवरी तक वृहत स्तर पर कैंप लगाया जाएगा। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि कुल 133 कैंप के माध्यम से एचआईवी संक्रमितों की खोज की जाएगी। उसमें स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले बच्चे, यौन रोगी, टीबी मरीज, कालाजार मरीज, एवं उच्च जोखिम वाले समूहों को परामर्श एवं एचआईवी टेस्ट किया जाएगा। जांच एवं परामर्श के बाद स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने एवं जीवनपर्यंत मुफ्त एआरटी दवा के लिए एआरटी सेंटर पर रेफर किया जाएगा। संक्रमित माता एवं पिता की होगी पहचान डॉ मनोज कुमार ने कहा कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन गर्भवतियों तक पहुंचना है जिन्होंने शायद कभी एचआईवी परामर्श एवं जांच करायी हो या वंचित रह गए हों। इस हेल्थ कैंप में मुख्य रूप से गर्भवती महिलाएं उनके पति, संक्रमित माता-पिता के बच्चे का तथा उनके अलावा यौन संक्रमित रोगी एवं जोखिम वाले समूहों की जांच एवं परामर्श दी जाएगी।
    जगह का हो चुका है चयन
    डॉ मनोज कुमार ने बताया कि एचआईवी टेस्ट के कैंप के लिए जिस जगह का चयन किया गया है वह स्वास्थ्य केंद्र से बाहर वैसी जगहें हैं जहां कैंप की सार्थकता सिद्ध हो। इसके लिए सोमवार को ही आतंरिक मीटिेग हो चुकी है। इसके बाद सिविल सर्जन को सूचित कर जल्द ही कैंप शुरू कर दिया जाएगा। कैंप लगाने के पहले व्यापक तौर पर इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। वहीं जगह -जगह बैनर एवं होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। हेल्थ कैंप से एक दिन पहले रिक्शा से प्रचार -प्रसार किया जाएगा। प्रत्येक दिन कैंप के समापन के बाद डेटा परामर्शी सह प्रभारी जिला पर्यवेक्षक के द्वारा गूगल शीट में भरा जाएगा।
    कैसे फैलता है एचआईवी
    एचआईवी संक्रमित रक्त से दूषित सुई या चिकित्सकीय उपकरणों का इस्तेमाल किसी दूसरे पर करने से भी यह फैल सकता है। संक्रमित योनि स्राव, वीर्य और खुले घावों के संपर्क में आने से भी बीमारी फैल सकती है। संक्रमित महिला के शिशु को स्तनपान कराने से भी यह हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत आम निर्वाचन के चौथे चरण के तहत 20 अक्टुबर को डुमरा प्रखण्ड में सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा मतदान
    Next Article दुर्गा पूजा विसर्जन में हुए एफआईआर के अभियुक्तों की तत्काल नही होगी गिरफ्तारी: डॉ मिथिलेश

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.