Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से हराया, अंक तालिका में टॉप पर बनाई जगह
    Breaking News Headlines

    दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से हराया, अंक तालिका में टॉप पर बनाई जगह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबाई. दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. दिल्ली की ये टूर्नामेंट में 10वीं जीत है और अब वो 20 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 136 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने 2 गेंद पहले जीत दर्ज की. दिल्ली की जीत में शिखर धवन और शिमरॉन हेटमायर की पारी ने बड़ा रोल अदा किया. धवन ने 39 और हेटमायार ने 18 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.चेन्नई सुपरकिंग्स ने 136 रन बनाने के बावजूद अंतिम ओवर तक लड़ाई की. शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने मिलकर दिल्ली के बल्लेबाजों को परेशान किया. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में महज 13 रन देकर 2 विकेट लिये. रवींद्र जडेजा ने भी 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए. अंतिम ओवर में ड्वेन ब्रावो ने भी अक्षर पटेल को आउट कर चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत की उम्मीदें दी लेकिन अंत में दिल्ली ने ही जीत हासिल की.इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर नाबाद 55 रन अंबाती रायडू ने बनाए. रॉबिन उथप्पा ने 19 रनों की पारी खेली. धोनी ने 18 रन बनाने के लिए 27 गेंद खेली. इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई लेकिन इसका रन रेट काफी कम रहा जिसका नुकसान चेन्नई सुपरकिंग्स को उठाना पड़ा. फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा को महज 2 गेंद खेलने का मौका मिला. पिछले मैच में शतक लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 13 रन ही बना सके.इस बार तेज गेंदबाज नहीं बल्कि स्पिन गेंदबाजों ने अपनी धार दिखाई. नॉर्खिया, आवेश खान महंगे साबित हुए लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों ने ऋतुराज गायकवाड़ और धोनी के विकेट चटकाए. चेन्नई को सबसे ज्यादा नुकसान अक्षर पटेल और आर अश्विन ने पहुंचाया. अक्षर पटेल ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 2 विकेट लिये. अश्विन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट चटकाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेल से रिहा होते ही पप्पू यादव को कांग्रेस ने दिया टिकट का ऑफर
    Next Article भारत पहुंचते ही होम क्‍वारंटाइन में भेजे गए 162 ब्रिटिश नागरिक

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.