Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी की हिरासत पर झारखंड का सियासी पारा भी हुआ गरम,जगह जगह विरोध कर दहन किए गए योगी के पुतले
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    प्रियंका गांधी की हिरासत पर झारखंड का सियासी पारा भी हुआ गरम,जगह जगह विरोध कर दहन किए गए योगी के पुतले

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रियंका गांधी की हिरासत पर झारखंड का सियासी पारा भी हुआ गरम,जगह जगह विरोध कर दहन किए गए योगी के पुतले

    झारखंड। लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद से ही झारखंड का सियासी पारा गर्म हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर पूरे झारखंड में कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।

    झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार जिस तरह से किसानों के साथ बर्ताव कर रही है, उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री और मंत्री की बौखलाहट ने यह साबित कर दिया है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की सरकार का विदाई तय है, क्योंकि बिना कारण प्रियंका गांधी को रोकने से प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहे हैं, लिहाजा, सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लखीमपुर में राजनीतिक तनाव के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उनका बेटा जिम्मेदार है। भाजपा सरकार उन्हें क्यों बचा रही है? यह सरकार को कठघरे में खड़ा करता है। सरकार को प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने की बजाय दोषी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई करने में फुर्ती दिखानी चाहिए।

    पूर्व सांसद डॉ अजय ने कहा किसानों पर अत्याचार एक सोची समझी साजिश के तहत की जा रही है जनता इसका समय आने पर माकूल जवाब देगी

    उधर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान आंदोलन और किसानों की आवाज को जबरन दबाने का प्रयास कर रही है। उस हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मिलने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा गिरफ्तार किया जाना अति निंदनीय है। यह लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली घटना है। आज पूरे देश की जनता किसानों के साथ खड़ी है और उन किसानों से सहानुभूति रखने वाली नेताओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा, आज पूरे देश में उनकी गिरफ्तारी से कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता और आम लोगों में आक्रोश है। दरअसल, सोमवार को झारखंड में भी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देश पर योगी सरकार का चौक चौराहों पर पुतला दहन किया गया।इसके अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम में भी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के नेतृत्व में संध्या 5:30 बजे भारतीय जनता पार्टी नीत उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन साकची गोलचक्कर पर आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने कहा कि 03 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों को गाड़ी से रौंद दिया गया, भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थी, तब उन्हें भाजपा नीत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जबरन रोका गया, धक्का – मुक्की की गई एवं गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बेहद ही निंदनीय है। भाजपा सरकार असंवेदनशील हो गई है। किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा सरकार उनकी यह बातों को नहीं सुन रही है और न जाने मोदी सरकार में किसानों को और कितना प्रताड़ित किया जाएगा। यह भारत के लिए चिंतनीय विषय हो गया है। जहां किसानों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है और इन्हें तरह तरह के केस में फंसा दिया जा रहा है और अब गाड़ी से रौंदकर भी मौत के घाट उतार दिया गया। यह बहुत ही चिंतनीय और भय वाला माहौल भाजपा सरकार में देखने को मिल रहा है, लिहाजा भारत की जनता को अब खड़ा होना चाहिए।
    पुतला दहन कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, रामदरस चौधरी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, मौलाना अंसार खान, जितेन्द्र सिंह, रोहुल जमील अहमद, राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा, पुरबीरानी दत्ता, अजय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, सुदर्शन तिवारी, बबलू झा, संजय चौधरी, इंतिखाब वारसी, जफर इकबाल, रवि अग्रवाल, सविता राय, मनीष चन्द्रवंसी आदि मौजूद रहे। उधर, कदमा सोनारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबुआ झा के नेतृत्व में कदमा बाजार में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के नेतृत्व में भी पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन एवं ने कांग्रेसजन शामिल हुए। गोलमुरी प्रखण्ड के अन्तर्गत सिदगोड़ा में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में सौरभ झा, अमन त्रिपाठी, विनोद रजक, बबलू झा सहित कई कांग्रेसजन शामिल हुए। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ शामिल हुए। चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष समीर दास के नेतृत्व में चाकुलिया बाजार में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रुप से वरीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी बहरागोड़ा विधानसभा अरुण यादव, प्रखंड अध्यक्ष घाटशिला अमित राय, जिला महामंत्री पवन कुमार बबलू, जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस जन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक और मास्टर स्ट्रोक

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.