Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए पाठयक्रम किया शुरू   
    Headlines

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए पाठयक्रम किया शुरू   

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं के क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए पाठयक्रम किया शुरू              नई दिल्ली। महिलाओं को स्वतंत्र बनाने और रोजगार के लिए तैयार करने के एक प्रयास के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए एक देशव्यापी क्षमता निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम शुरू किया है। आयोग केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ व्यक्तिगत क्षमता निर्माण, व्यावसायिक करियर कौशल और डिजिटल साक्षरता एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर सत्र आयोजित करने के लिए सहयोग कर रहा है ताकि छात्राओं को नौकरियों में प्रवेश के लिए तैयार किया जा सके। एनसीडब्ल्यू ने रविवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से अपना पहला कार्यक्रम शुरू किया। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि हमें हर क्षेत्र में और महिला नेतृत्वकर्ताओं की जरूरत है और एनसीडब्ल्यू द्वारा शुरू किया गया पाठ्यक्रम महिलाओं को अच्छा नेतृत्वकर्ता बनने के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा, “महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित की है। हम और अधिक महिला नेतृत्वकर्ता चाहते हैं, जो अपने सशक्तिकरण की यात्रा में अन्य महिलाओं को आगे आने और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगी। एनसीडब्ल्यू, इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपना रिज़ूम (बायोडाटा) तैयार करने और साक्षात्कार का सामना करने सहित उनके रोजगार की दिशा में हर कदम पर मदद करेगा तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा।”

    रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा पाठ्यक्रम
    यह पाठ्यक्रम रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए सहज, तार्किक और गहन सोच, संचार एवं पारस्परिक कौशल सीखने तथा उनके उपयोग को लागू करने पर केंद्रित होगा। पाठ्यक्रम को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें व्यक्तिगत क्षमता निर्माण, व्यावसायिक करियर कौशल और डिजिटल साक्षरता एवं सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग। व्यक्तिगत क्षमता निर्माण सत्र छात्राओं की समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन और संचार जैसे कौशल बढ़ाने में मदद करेगा। सत्र का उद्देश्य विविधता का सम्मान करके और अच्छे श्रवण कौशल को अपनाकर महिला शिक्षार्थियों को प्रभावी संचार से जोड़ना है। यह छात्राओं की साथियों और हितधारकों के साथ बेहतर संबंधों के लिए पारस्परिक कौशल का अभ्यास करने में मदद करेगा और साथ ही महत्वपूर्ण विचारों एवं कार्य बिंदुओं के दस्तावेजीकरण के महत्व को समझने में भी मदद करेगा। सत्र छात्राओं की प्रभावी समय प्रबंधन कौशल सीखने में मदद करेगा, जिससे वे खुद को बेवजह के तनाव से बचा सकें।
    उधर, डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से जुड़े तीसरे सत्र का उद्देश्य इंटरनेट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग के बारे में महिलाओं में जागरूकता पैदा करना है। यह महिलाओं में साइबर अपराधों को लेकर जागरुकता बढ़ाएगा और उन्हें साइबर अपराधों को रोकने औरउनसे निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों/माध्या के बारे में सलाह देगा। तीनों सत्रों के पूरा होने के बाद, छात्राएं माईगोव (सरकारी संस्था) के माध्यम  से आयोजित एक ऑनलाइन क्विज में भाग लेंगी, जहां विषय से जुड़ी उनकी समझ की जांच की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रशिक्षण सत्रों/पुस्तिका पर आधारित होगी। सभी प्रतिभागियों को क्विज के पूरा होने पर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे और शीर्ष 25 प्रतिभागियों को एनसीडब्ल्यू, माईगोव,और संस्थान के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षरित ‘सर्टिफिकेट ऑफ कमेंडेशन’ यानी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंघ के नेता सह जाने माने अधिवक्ता स्वर्गीय धनेश्वर प्रसाद की स्मृति में निर्मित अपना घर के उद्घाटन के उपरांत समाजिक कार्य हेतु किया गया समाज को सूपूर्द
    Next Article भरत सिंह बने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर रोरिंग के अध्यक्ष

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.