Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामविलास पासवान की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को लिखा भावुक पत्र
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    रामविलास पासवान की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को लिखा भावुक पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामविलास पासवान की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को लिखा भावुक पत्र

    नई दिल्ली। आज लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली बरसी है। पटना में उनके परिवार द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के अलग-अलग दलों के विभिन्न राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, हालांकि पीएम मोदी पटना में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने पहली बरसी पर रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने रामविलास पासवान को बिहार का गौरव, देश का महान सपूत और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज बताया है। पीएम ने आज लिखा है, आज का दिन उनके लिए काफी भावुक है और इस दिन को वह न केवल अपने आत्मीय मित्र के रूप में याद कर रहे हैं बल्कि भारतीय राजनीति में उनके जाने से जो शून्य उत्पन्न हुआ है, उसे भी अनुभव कर रहे हैं। रामविलास पासवान के साथ अपने लंबे राजनीतिक जीवन को भी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस चिट्ठी में याद करते हुए शामिल किया है। साथ ही, एनडीए सरकार के 6 वर्षों के कार्यकाल के दौरान भी रामविलास पासवान द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया है।
    चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी इस चिट्ठी को ट्वीट किया है, साथ ही इस पत्र को लेकर वह काफी भावुक भी हो गए हैं। उन्होंने पीएम की स्थिति को ट्वीट करते हुए लिखा है कि पिताजी की बरसी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री जी का संदेश प्राप्त हुआ है। पीएम ने पिताजी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरोकर और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को लेकर सम्मान दिया है और उनके प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी सोमवार को शहर में, अनुसूचित मोर्चा के जिला सम्मेलन में लेंगे भाग, दिनभर चलेगा मुलाकातों का दौर
    Next Article शिक्षक ही राष्ट्र और बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं : दिनेश शर्मा

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.