Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख तक पहुंचे, 24 घंटे में आए 45 हजार नए मामले
    Breaking News

    कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख तक पहुंचे, 24 घंटे में आए 45 हजार नए मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में अब रोजाना करीब 45 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं. आज शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,352 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 47,092 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 366 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 34,791 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 10,195 एक्टिव केस बढ़ गए.देश में अब रिकवरी से ज्यादा नए कोरोना केस आ रहे हैं, जिस वजह से एक्टिव केस बढ़ रहे हैं. कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब चार लाख तक पहुंच गई है. इस मामले में भारत अब सातवें स्थान पर आ गया है.कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल तीन करोड़ 29 लाख 3 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 39 हजार 895 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अब तक 3 करोड़ 20 लाख 63 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख है. कुल 3 लाख 99 हजार 778 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले केरल से आ रहे हैं. केरल में बीते दिन कोविड के 32,097 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41 लाख 22 हजार 133 हो गयी. जबकि 188 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 21,149 पर पहुंच गई. केरल में संक्रमण की दर 18.41 फीसदी हो गयी है.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 2 सितंबर तक देशभर में 67 करोड़ 9 लाख 59 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 74.84 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक 52 करोड़ 65 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.66 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है. एक्टिव केस 1.19 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article सिद्धार्थ शुक्ला का आज होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार

    Related Posts

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    July 21, 2026

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    July 21, 2026

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल, आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अस्पताल गेट जाम

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.