Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उड़ते विमान में यात्री ने की छेड़खानी..क्रू मेंबर को मारा मुक्का, सीट पर बांधा गया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    उड़ते विमान में यात्री ने की छेड़खानी..क्रू मेंबर को मारा मुक्का, सीट पर बांधा गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क. अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक फ्लाइट के अंदर नशेड़ी शख्स ने महिला अटेंडेंट के साथ छेड़खानी कर दी. हालत ये हो गई कि उसे सीट से बांधना पड़ गया. इतना ही नहीं उसने दूसरी महिला अटेंडेंट से भी छेड़खानी की और क्रू मेंबर को मुक्का मार दिया. किसी तरह उस शख्स को शांत कराया गया.दरअसल, यह घटना अमेरिका की है. सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना फ्रंटियर एयरलाइंस के एक फ्लाइट में हुई. ये फ्लाइट फिलाडेल्फिया से मियामी की तरफ जा रही थी, तभी अचानक एक नशेड़ी यात्री खड़ा हुआ और महिला अटेंडेंट के साथ उसने बदसलूकी शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया. फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री इस वाकये को देखकर हैरान थे.रिपोर्ट के मुताबिक यात्री ने फ्लाइट में महिला अटेंडेंट से ड्रिंक मंगवाकर पी. इसके बाद जब दूसरी अटेंडेंट आई तो उसने उससे भी ड्रिंक मांगी और छेड़खानी शुरू कर दी. उसने ड्रिंक लेकर आई महिला अटेंडेंट को हाथ लगाना भी शुरू कर दिया. इसके बाद जब एक क्रू मेंबर उसके पास आया तो उसने उसको मुक्का मार दिया.आखिरकार क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने मिलकर उसे सीट पर बांध दिया और सीटबेल्ट लगा दी. तब जाकर वह शांत हुआ. जब फ्लाइट ने लैंड किया तब उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलेबनान से दागे गए 3 रॉकेट, जवाब में इजराइल की सेना ने कर दी गोलों की बरसात
    Next Article झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष बने डॉक्टर साहिर पॉल

    Related Posts

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित ठगी मामले में सचिदानंद प्रसाद और सुरेश प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका दूसरी बार खारिज जमशेदपुर, 24 जून 2026। लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में आरोपियों को एक बार फिर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। माननीय द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर ने ए.बी.पी. संख्या 728/26 में आरोपी सचिदानंद प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला एनएच डिमना पारडीह रोड, मानगो , जमशेदपुर स्थित एलीट हॉस्पिटल, अब स्पंद हॉस्पिटल के पूर्व के निदेशकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के साथ लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 406 एवं 120 बी के तहत आरोप तय करते हुए उलीडीह थाना द्वारा कोर्ट में चर्जशीट दाखिल किया गया हैं। मामले की सुनवाई 22 जून 2026 को पूरी हुई थी, जिसके बाद न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके पश्चात 24 जून 2026 को माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों की दूसरी बार दायर अग्रिम जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता श्वेता सिन्हा ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा, जबकि आरोपियों की ओर से अधिवक्ता के.एम. सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के इस आदेश को मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रगति माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिला है कि प्रस्तुत तथ्यों, आरोपों की गंभीरता एवं मामले की प्रकृति को देखते हुए न्यायालय ने आरोपियों को इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं समझा। प्रकरण की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर भी इस आदेश का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.