Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लेबनान से दागे गए 3 रॉकेट, जवाब में इजराइल की सेना ने कर दी गोलों की बरसात
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    लेबनान से दागे गए 3 रॉकेट, जवाब में इजराइल की सेना ने कर दी गोलों की बरसात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेल अवीव. इजराइल और फिलीस्तीन के बीच हिंसक झड़प खत्म होने के बाद अब इजराइल और पड़ोसी लेबनान के बीच संघर्ष की खबर है. इजराइल ने लेबनान को चेतावनी दी है कि बाज न आने पर वह उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा.इजराइल के उत्तरी इलाके में बुधवार दोपहर तीन रॉकेट दागे गए. ये रॉकेट पड़ोसी लेबनान की सीमा से दागे गए थे. इनमें से दो रॉकेट इजराइल के खुले इलाकों में गिरे, जिनसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं एक रॉकेट लेबनान की सीमा में ही फट गया.रिपोर्ट के मुताबिक देश पर रॉकेट हमला होते ही इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने भी जवाब दिया और लेबनान की ओर टारगेट करके ताबड़तोड़ आर्टिलरी फायरिंग कर दी. उसकी इस कड़ी प्रतिक्रिया के बाद फिर रॉकेट हमला बंद हो गया. इस घटना से गुस्साए इजराइल ने इलाके में तैनात UN ट्रुप्स के जरिए लेबनान को कड़ी चेतावनी दी कि अगर बॉर्डर पर शांति नहीं बरती गई तो वह इसका तीखा जवाब देगा.रॉकेट दागे जाने की यह घटना इजराइल-लेबनान के Metula बॉर्डर पर हुई. पिछले कुछ महीने में इस बॉर्डर पर रॉकेट हमले की ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि बुधवार को लेबनान की सीमा से किया गया रॉकेट हमला लेबनान में पैठ बना चुके फिलीस्तीनी आतंकियों का काम था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में भूमिपूजन का एक साल : जहां राम का नाम लेने में रोक थी वहां लगते हैं जयकारे
    Next Article उड़ते विमान में यात्री ने की छेड़खानी..क्रू मेंबर को मारा मुक्का, सीट पर बांधा गया

    Related Posts

    रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर टेगोर अकादमी स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

    May 9, 2026

    टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई

    May 9, 2026

    जमशेदपुर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 3.18 लाख से अधिक मामलों का निष्पादन

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हर घर नल-जल योजना बनी मुसीबत! पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कें तबाह, दलदल में फिसल रहे ग्रामीण

    28 साल से पुनर्वास की राह देख रहे चाटीकोचा के विस्थापित, टेलिंग पॉन्ड की धूल और रेडिएशन पर बढ़ी चिंता

    दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, विरोध पर अपराधियों ने की फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

    मेघाहातुबुरु में दर्दनाक घटना: ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

    क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन

    शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त सख्त, किताब वितरण में लापरवाही पर 7 बीपीओ को शो-कॉज

    सिदगोड़ा के बागुनहातु में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित।

    बढ़ती गर्मी में राहत: पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

    कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.