भावी पीढ़ी के लिए वरदान है आरोग्य संजीवनी अभियान : एबीवीपी
प्रत्येक जीव के लिए वायु की महत्ता का प्रतीक है पौधारोपण: एबीवीपी
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आरोग्य संजीवनी रथ आज नगर निगम के लोहिया नगर ,बिशनपुर इत्यादि क्षेत्र में पौधा रोपण करते हुए सीहमा ,रामदीरी ,जिल्ला ,शेरनीया सहित कई गांव में पौधारोपण किया l जिसमें 300 पौधे लगाए गए एवं 245 वितरित किए गए l मौके पर आरोग्य संजीवनी रथ को रवाना करते हुए एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहां कि कोरोना त्रासदी में मानव सभ्यता जिस प्रकार 1- 1 मिनट वायु के लिए तड़पती रही उस वीभत्स छन को दोबारा हम ना देखें इस हेतु हमारा यह अभियान समर्पित हैl हम वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुखमय जीवन के लिए जगह-जगह पौधारोपण कर रहे हैंl प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार व नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन का सबसे पवित्र एवं समाज को समर्पित कार्य है lइसलिए हम इस जगत के प्रत्येक जीव के लिए जीवनदान देने वाला कार्य अपने जिम्मे लिए हैं और नित इस कार्य को कर रहे हैं l नगर सह मंत्री अंशु कुमार व कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज ने कहा कि आज आरोग्य संजीवनी रथ लोहिया नगर मोहल्ले में पौधा रोपण करते हुए रवाना हुई जो बिशनपुर होते हुए सेरनिया होते हुए रतनपुर तक 300 पौधारोपण किया साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं को बीच-बीच में 245 पौधे का वितरण भी किया जिसे वह अन्य जगह पर पौधारोपण कर सकेंl परिषद कार्यकर्ता आशुतोष शांडिल्य अभिनव कुमार एवं राघव कुमार ने कहा कि परिषद समाज के भलाई के लिए जिस प्रकार प्रयत्नशील रहता है उतना सामाजिक कार्य कोई अन्य छात्र संगठन नहीं कर सकता l परिषद का समर्पण और सेवा कार्य समाज को सुदृढ़ एवं विकासात्मक आधार प्रदान करता हैl मोनू कुमार आदर्श कुमार एवं मृत्युंजय गोलू ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में हम उस भाव से कार्यरत है जिसे परिषद के संस्कार ने हमें सिखाया हैl मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे

