Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर एनकाउंटर में ढेर
    Breaking News Headlines

    सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर एनकाउंटर में ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कश्मीर. उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में क्रालगुंड के पाजीपोरा-रेनान इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. पुलिस सूत्रों ने कहा है कि सेना की 32RR और CRPF की 92 BN की संयुक्त टीम इलाके में संयुक्त ऑपरेशन चला रही है. खुफिया इनपुट्स के आधार पर सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.इलाके में छिपे हुए आतंकियों की तरफ से हुई गोलीबारी का सुरक्षाबलों ने मजबूती से जवाब दिया है. इस एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाभी हाथ लगी है. आईजीपी कश्मीर के मुताबिक इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और शीर्ष कमांडरों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को ढेर किया गया है. वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है, यह एक बड़ी कामयाबी है.जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर हाल ही में ड्रोन से हुए आतंकी हमले के बाद श्रीनगर, राजौरी और कठुआ में पहले से ही ऐसी वस्तुओं के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है. बारामूला में ड्रोन कैमरा या ऐसी चीजें रखने वाले लोगों को उन्हें स्थानीय थाने में जमा कराने को कहा गया है. रामबन के जिलाधिकारी मुसर्रत आलम ने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में छोटे ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल होता है और राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा इसके इस्तेमाल के खतरे से बचने के लिए यह आदेश जारी किया गया है.

    डोडा में ग्रेनेड हमला

    एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पुलिस लाइन के करीब ग्रेनेड से हमला हुआ. ग्रेनेड हमले में एक जवान घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. घायल SOG जवान, पुंछ का ही रहने वाला है. वहीं सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन भी चलाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या
    Next Article गंगाजल की कोविड-19 जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, वैज्ञानिकों ने ली चैन की सांस

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.