Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड उन प्रदेशों में शामिल हैं, जहां लोग एक-एक अन्न के दाने का सम्मान करते हैं, उसकी कीमत समझते है, यही कारण है कि राज्य में राष्ट्रीय औसत से काफी कम कोविड-19 वैक्सीन की वेस्टेज हुई है
    Breaking News झारखंड

    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड उन प्रदेशों में शामिल हैं, जहां लोग एक-एक अन्न के दाने का सम्मान करते हैं, उसकी कीमत समझते है, यही कारण है कि राज्य में राष्ट्रीय औसत से काफी कम कोविड-19 वैक्सीन की वेस्टेज हुई है

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2021Updated:June 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड उन प्रदेशों में शामिल हैं, जहां लोग एक-एक अन्न के दाने का सम्मान करते हैं, उसकी कीमत समझते है, यही कारण है कि राज्य में राष्ट्रीय औसत से काफी कम कोविड-19 वैक्सीन की वेस्टेज हुई है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने यह घोषणा की कि भारत पूरी दुनिया के लिए वैक्सीन हब बनेगा, दुनिया भर के देशों को कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन अब देश में ही वैक्सीन की कमी होने लगी है। यही कारण है कि झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर लगभग अब बंद होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण ही केंद्र सरकार ने पहले 4 सप्ताह ,6 सप्ताह और 12 से 16 हफ्ते के अंतराल में दूसरा डोज लेने की बात करने लगी है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद होने के कगार पर है, प्रधानमंत्री झारखंड जैसे राज्यों को भूल चूके हैं। झारखंड भी देश का हिस्सा है और यहां के अमर शहीदों ने भी देश की आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभायी है। आज हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह से 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की बुनियाद रखने वाले हूल क्रांति के नायकों को पूरा राष्ट्र याद कर रहा है। उन्होंने भाजपा सांसदों से अपील की कि वे वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर वे प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं से बात करें, इसके लिए जरुरत पड़ी, तो वे भाजपा सांसदों का पैर पकड़ने के लिए भी तैयार होंगे।

    मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा वैक्सीनेशन को लेकर दुष्प्रचार में जुटी है। एक ओर झारखंड जैसे राज्यों को कम संख्या में वैक्सीन उपलब्ध करायी जा रही हैं, वहीं यह भी निराधार प्रचार किया जा रहा हैं, यहां सबसे अधिक वैक्सीन की बर्बादी हो रही है। जबकि सच्चाई इसके विपरीत है। झारखंड में राष्ट्रीय औसत से कम वेस्टेज है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविभिन्न सड़कों के निर्माण का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बड़े भाई गुड्डू गुप्ता ने किया
    Next Article कोल्हान के प्रवक्ता  राकेश तिवारी को सरायकेला खरसावां जिला का प्रभारी बने

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.