Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ यात्रा रद्द, कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल, श्रद्धालुओं को निराशा, ऑनलाइन दर्शन कर सकेेंगे
    Breaking News Headlines धर्म

    अमरनाथ यात्रा रद्द, कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल, श्रद्धालुओं को निराशा, ऑनलाइन दर्शन कर सकेेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा नहीं होगी. कोरोना की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है. यह यात्रा 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलनी थी. कोरोना के हालात सामान्य होने पर श्राइन बोर्ड ने इसकी तारीखें तय की थीं. 1 अप्रैल से यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे थे. इसके बाद देश में संक्रमण की दूसरी लहर आ गई. हालांकि, श्रद्धालु बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया है.

    कोरोना की वजह से 2020 में भी यह यात्रा रद्द कर दी गई थी. इसके अलावा 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के हटने के बाद सुरक्षा कारणों की वजह से यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था. इस कारण कई श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर सके थे.

    सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक

    अमरनाथ की यात्रा सबसे कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक है. कश्मीर के बालटाल और पहलगाम से यह यात्रा शुरू होती है. ये तीर्थ अनंतनाग जिले में स्थित है. अमरनाथ की गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बनता है. यहां पहुंचने का रास्ता चुनौतियों से भरा है. प्रतिकूल मौसम, लैंडस्लाइड, ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याओं के बावजूद लाखों भक्त यहां पहुंचते हैं.

    शिवजी के इस तीर्थ का इतिहास हजारों साल पुराना है. यहां स्थित शिवलिंग पर लगातार बर्फ की बूंदें टपकती रहती हैं, जिससे 10-12 फीट ऊंचा शिवलिंग निर्मित होता है. गुफा में शिवलिंग के साथ ही श्रीगणेश, पार्वती और भैरव के हिमखंड भी निर्मित होते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआयुध निर्माणियों में निजीकरण का विरोध 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल, सेना को टैंक, गोला-बारूद की सप्लाई हो सकती है बाधित
    Next Article कार, बाईक चलाने का खर्च 35 रुपए प्रति लीटर तक होगा कम, सरकार करने जा रही यह बड़ा काम

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.