जामताड़ा: सोमवार को विश्व योगा दिवस के अवसर पर बागडेहरी भाजपा मंडल अध्यक्ष वनमाली मंडल ने अपने परिवार के साथ योगा दिवस मनाया| इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि अगर निरोग रहना है तो यह योगा जरूर करें| योग एक ऐसा माध्यम है जो हमें और आपको रोगों से मुक्ति दिला सकता है| योगा करने से तन मन भी फ्री रहता है|साथ ही साथ अनेकों प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिलती हैं|उन्होंने कहा कि लोगों को सवेरे उठकर योगा करना चाहिए| योगा करने से पूरा दिन अच्छा जाएगा| उन्होंने यह भी कहा आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में योगा दिवस एक विश्व पटल के रूप में है| पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व योग कर रहे हैं|