सभी 14 मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने परिजन के साथ योग किया
संवाददाता
जामताड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारतीय जनता पार्टी जिला जामताड़ा की ओर से जामताड़ा जिले के सभी 14 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने अपने घरों में अपने अपने परिजन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया है| साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले में सार्वजनिक स्थानों पर भी योग का कार्यक्रम जामताड़ा जिले में हुआ है| वहां भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता अधिक से अधिक हुई है| जिले के कार्यकर्ता समाज के प्रतिष्ठित लोग तथा सामाजिक संगठन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाज के बुद्धिजीवियों के साथ भी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योग किए हैं| श्री सिंह ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है | साथ ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है और आज जिले के कार्यकर्ताओं ने आदरणीय प्रधानमंत्री का संबोधन को भी अपने-अपने घरों से सुना| इससे जिले के कार्यकर्ताओं में नई जोश और उमंग का संचार हुआ है| योग करने से ही लोग स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं| इसलिए सभी लोगों को रोजना योग करना चाहिए| इसलिए कहा भी गया है कि करो योग रहो निरोग|