Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देश पर 22 घन्टो में बन गया राशन कार्ड, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने उठाया था मामला
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त के निर्देश पर 22 घन्टो में बन गया राशन कार्ड, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने उठाया था मामला

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *ट्वीट का असर : उपायुक्त के निर्देश पर 22 घन्टो में बन गया राशन कार्ड, भाजपा नेता दिनेश कुमार ने उठाया था मामला*

    गोलमुरी निवासी मंजीत कौर को 24 घन्टो में मिल गया 6 महीनों से रुका पेंशन

    पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार एवं प्रशासन के कई विभागों की ट्विटर पर सक्रियता इन दिनों चर्चा का विषय है। जिले के लोग इसकी खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं और लोक समस्याओं के समाधान को लेकर अपने स्तर से प्रशासन का ध्यानाकर्षित कर रहे हैं। जिले की सामाजिक सुरक्षा विभाग की तत्परता इन दिनों विशेष चर्चाओं में है। राशन कार्ड की समस्याओं का निष्पादन 24 घन्टो के अंदर कर दी जा रही है। उपायुक्त के निर्देशन में लोकोपयोगी सेवाओं के उक्त विभाग विशेष सक्रिय हैं। ताज़ा मामले की बात करें तो बागबेड़ा के लाल बिल्डिंग निवासी सत्येंद्र कुमार सिंह का राशन कार्ड महज़ 22 घन्टो में बन गया। यह प्रगति भाजपा के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार की ट्वीट से देखने को मिली जिसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने मामले का जल्द निष्पादन का निर्देश दिया था। उपायुक्त की सक्रियता के कारण महज़ 22 घन्टों के अंदर सत्येंद्र कुमार सिंह का राशनकार्ड जिला प्रशासन ने बना दिया है। सत्येंद्र सिंह पिछले एक साल से कार्ड के लिए आवेदन कर रहे थें, लेकिन राशनकार्ड नहीं बन पा रही थी। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने इस मामले को उठाते हुए जिला प्रशासन से मदद का आग्रह किया था। गुरुवार को जिला उपायुक्त सूरज कुमार ने अपनी ट्विटर हैंडल के मार्फ़त सूचित किया कि सत्येंद्र कुमार सिंह का नाम राशनकार्ड की सूची में जोड़ दिया गया है। ऐसा ही वाख्या गोलमुरी पदमा रोड निवासी वृद्धा मंजीत कौर के मामले में देखने को मिली। मंजीत अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती हैं। बीते छह महीनों से उनका वृद्धा पेंशन अवरुद्ध था। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने ही सम्बंधित मामले को ट्वीट करते हुए जिला प्रशासन से ध्यान देने का आग्रह किया था। उपायुक्त के निर्देश पर अगले ही दिन मई महीने तक कि वृद्धा पेंशन राशि मंजीत कौर के खाते में जमा करा दी गई। उपायुक्त की सक्रियता पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने भी आभार जताया है। कहा कि अधिकारी यदि संवेदनशील रहे तो अनावश्यक ज्ञापन और पत्राचार की नौबत नहीं आयेगी। ट्वीट पर भी समाधान मुमकिन है इसके प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद बिद्युत बरण महतो ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के द्वारा आहूत वर्चूअल बैठक मे हिस्सा लिया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.