Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पछुआ हवाओं ने रोकी बादलों की राह, दिल्ली में एक हफ्ते देरी से आ सकता है मानसून
    Headlines

    पछुआ हवाओं ने रोकी बादलों की राह, दिल्ली में एक हफ्ते देरी से आ सकता है मानसून

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्लीवासियों को अभी मानसून के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना होगा. वहीं अगर मानसून की तेजी में कमी आयी तो यह इंतजार 10 दिनों का भी हो सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम राज्यों में मानसून के आने में देरी हो रही है.मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत में गुजरात और राजस्थान में मानसून के प्रवेश का अंदेशा है. वहीं उत्तराखंड, यूपी, एमपी, राजस्थान और बिहार के अलावा पंजाब और हरियाणा में मध्यम से तेज आंधी के साथ-साथ बिजली गिरने और बूंदाबांदी होने की संभावना है.वहीं राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मानसून के आगे बढ़ने के लिए बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं. हालांकि, निचले स्तरों में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर मौजूदा चक्रवाती परिसंचरण के सहयोग से अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में धीमी प्रगति हो सकती है.मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ को मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है. इसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास निचले स्तरों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.मौसम विभाग ने दिल्ली में 15 जून तक मानसून आने का अनुमान लगाया था. दो-तीन दिनों तक बारिश भी हुई. लेकिन फिर से मौसम विभाग ने मानसून के पहुंचने में सात से दस दिनों की देरी का अनुमान जताया है. ऐसे में लगता है कि दिल्ली वालों को अभी कुछ दिनों तक और उमस भरी गर्मी की मार झेलनी होगी. पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में मानसून के पहुंचने मे देरी हो रही है. जबकि कई राज्यों मे मानसून समय से पहले पहुंच गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के कोल्हापुर में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ मौन धरना प्रदर्शन
    Next Article CM योगी का फैसला, 3 लाख आय पर भी निराश्रित बच्चे को मिलेंगे चार हजार रुपये

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.