Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तरुण तेजपाल को बरी करते हुए बोलीं जज- गलत आरोप में सजा होना भी गलत होगा
    Breaking News Headlines

    तरुण तेजपाल को बरी करते हुए बोलीं जज- गलत आरोप में सजा होना भी गलत होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पत्रकार तरुण तेजपाल को संदेह का लाभ देते हुए गोवा की एक अदालत ने रेप केस में बरी किया है। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला की ओर से लगाए गए आरोपों के तहत तेजपाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिल सके। अदालत की ओर से 21 मई को सुनाए गए फैसले की कॉपी मंगलवार को मिली है। तहलका मैगजीन के संस्थापक संपादक रहे तरुण तेजपाल पर उनकी ही एक पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि एक फाइव स्टार होटल के एलिवेटर में तरुण तेजपाल ने उनसे छेड़छाड़ की थी। लेकिन बीते शुक्रवार को सेशन कोर्ट ने मामले में तरुण तेजपाल को बरी कर दिया था।

    जज क्षमा जोशी ने तरुण तेजपाल को बरी किए जाने के आदेश देते हुए कहा कि उन्हें संदेह का लाभ दिया जाता है। इसकी वजह यह है कि शिकायतकर्ता की कंप्लेंट को पुष्ट करने के लिए पर्याप्त सबूतों का अभाव है। इसके अलावा अदालत ने 500 पन्नों के अपने आदेश में कहा कि मामले की जांच करने वाली अधिकारी सुनीता सावंत ने केस के महत्वपूर्ण पहलुओं की सही से जांच नहीं की। जज ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि रेप का पीड़िता पर बेहद बुरा असर पड़ता है। इससे उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है। लेकिन दूसरी तरफ यह भी ध्यान रखना होगा कि गलत आरोप में कोई शख्स न फंस जाए, तरुण तेजपाल को बरी करते हुए बोलीं जज- गलत आरोप में सजा होना भी गलत होगा यौन उत्पीड़न की घटना के बाद पीड़िता के दहशत में आने के तर्क को भी अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वॉट्सऐप संदेशों से पता चलता है कि कथित घटना के बाद भी महिला की तैयारी गोवा में स्टे करने की थी। वह मैगजीन की ओर से आयोजित ऑफिशियल इवेंट के बाद भी गोवा में रुकना चाहती थी। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की मां के बयान से यह साफ नहीं होता है कि वह घटना के बाद दहशत में थी। पीड़िता और उसकी मां ने घटना के बाद भी गोवा में स्टे करने के अपने प्लान को नहीं बदला था। यही नहीं जज ने कहा कि शिकायत में कई तरह के विरोधाभासी बयान भी दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहार से बौखलाए दबंग प्रधान प्रत्याशी ने मौजूदा प्रधान पर चढ़ाया ट्रैक्टर
    Next Article Air India ने यात्रियों को दी राहत, अब 30 जून तक फ्री में बदल सकते हैं यात्रा की तारीख

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.