Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक लाख कोरोना मरीजों को पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटेगी हरियाणा सरकार
    Breaking News Headlines

    एक लाख कोरोना मरीजों को पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटेगी हरियाणा सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. हरियाणा सरकार कोरोना मरीजों को 1 लाख कोरोनिल किट बांटेगी. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट के जरिये सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है. मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटी जाएगी, जिसका आधा खर्च कंपनी और आधा राज्य सरकार वहन करेगी.हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि हरियाणा में कोविड मरीजों के बीच एक लाख पतंजलि की कोरोनिल किट मुफ्त बांटी जाएंगी. कोरोनिल का आधा खर्च पतंजलि ने और आधा हरियाणा सरकार के कोविड राहत कोष ने वहन किया है.आपको बता दें कि बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ ने कोरोनिल किट कोरोना महामारी से बचाव की दवा के तौर पर लॉन्च की थी. लेकिन इस पर विवाद के बाद पतंजलि की तरफ से कहा गया था कि यह इम्युनिटी बूस्टर है, यानी यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.इस बीच, बीते दिनों बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह खुलेआम मॉडर्न मेडिसिन साइंस के डॉक्टरों और एलोपैथ की आलोचना करते पाए गए थे. वायरल वीडियो में रामदेव ने डॉक्टरों की मौत को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उन्हें चि_ी लिखकर इसके लिए माफी मांगने को कहा था.केंद्रीय मंत्री की चि_ी मिलने के बाद स्वामी रामदेव ने माफी मांग ली, लेकिन सोमवार की देर शाम उन्होंने एक ट्वीट किया. इसमें योगगुरु रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फार्मा कंपनियों से 25 सवाल पूछे. इन सवालों में रामदेव ने कई गंभीर बीमारियों का जिक्र करते हुए पूछा है कि क्या एलोपैथ इन रोगों का स्थाई समाधान कर सका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटूलकिट केस मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ट्विटर दफ्तर पहुंची
    Next Article भारत से फरार पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी एंटीगुआ से हुआ लापता

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.