Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिग्विजय सिंह, सुरजेवाला सहित कई कांग्रेसी नेता आये कोरोना की चपेट में, हुये क्वारंटीन
    Breaking News Headlines

    दिग्विजय सिंह, सुरजेवाला सहित कई कांग्रेसी नेता आये कोरोना की चपेट में, हुये क्वारंटीन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन हूं. कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आईसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें. आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार में भी हिस्सा लिया था. उनके अलावा चुनाव प्रचार में जुटे कई नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन और कांग्रेस के दमोह जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना संक्रमण के बाद सेल्फ आइसोलेशन में गए हैं. बता दें कि सुरजेवाला ने हाल ही में चुनाव प्रचार के लिए कई राज्यों का दौरा किया था. उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी.

    सुरजेवाला ने कहा कि आज सुबह जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. पिछले पांच दिनों के भीतर अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो पृथक-वास में रहे और जरूरी सावधानी बरते. इनके अलावा अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर में कोरोना के हल्के लक्षण है जिसके बाद उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेश से 50,000 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मंगायेगी केंद्र सरकार, निविदायें की गई आमंत्रित
    Next Article अमेरिका और रूस में बढ़ा टकराव: बाइडन प्रशासन ने किया 10 रूसी राजनयिकों को निष्कासित

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.