Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दहेज जैसी कुरीति को मिटाने के लिए अभियान को देंगे आंदोलन का रूप : गाज़ी रहमतुल्लाह रहमत
    Breaking News झारखंड

    दहेज जैसी कुरीति को मिटाने के लिए अभियान को देंगे आंदोलन का रूप : गाज़ी रहमतुल्लाह रहमत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दहेज जैसी कुरीति को मिटाने के लिए अभियान को देंगे आंदोलन का रूप — गाज़ी रहमतुल्लाह रहमत

    संवाददाता नारायणपुर (जामताड़ा)– दहेज प्रथा रोकथाम के साथ-साथ अब बेटियों को विरासत में हिस्सेदारी भी दिलाई जाएगी । उक्त बातें दहेज प्रथा रोकथाम अभियान के चिंतक गाजी रहमतुल्लाह रहमत ने कही । उन्होंने कहा कि अगर हम इस्लामिक ढंग से शादी विवाह का प्रचलन कर देते हैं तो दहेज प्रथा स्वतः समाप्त हो जाएगी । इस्लामिक विवाह व्यवस्था में दहेज नाम की कोई चीज ही नहीं है, हां विरासत में बेटियों का हिस्सा जरूर है जिसे मुस्लिम समाज देने से कतराता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पैतृक संपत्ति पर बेटे का हक है उसी तरह बेटी का भी हक है लेकिन विरासत में पैतृक संपत्ति का दो भाग बेटे को और एक भाग बेटी को दिया जाता है । यह इस्लामिक ग्रंथों में उल्लेखित है । इसे मुस्लिम समाज में बहुत जल्द प्रचलित किया जाएगा तथा बेटियों को हक दिलाया जाएगा। जब बेटियों को विरासत में से हिस्सा मिलने लगेगा तो दहेज रूपी दानव स्वतः समाप्त हो जाएगा। हमें शादी को सुन्नत ए नबवी के मुताबिक करनी पड़ेगी जिसमें बारात एवं दहेज का कोई सिस्टम नहीं है । दहेज प्रथा उन्मूलन के साथ-साथ बेटियों को विरासत में हिस्सा दिलवाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने की जरूरत है और इसे हम लोगों ने शपथ पत्र में दाखिल कर रखा है। हम समाज के लोगों के साथ मिलकर बहुत जल्द ही इसी गांव गांव तक ले जाएंगे । इस अभियान को आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसकी शुरुआत हम लोगों ने कर दिया है । शुरुआती बैठक में ही हमारे कमेटी को समाज का भरपूर समर्थन मिला है। यदि ऐसा ही समर्थन प्रत्येक गांव में मिलेगा तो निश्चित रूप से दहेज नामक दानव को हम समाज से मिटा कर रहेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य उपकेंद्र भव्य तथा हाईटेक बनेगा:विधायक
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.