Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 1 अप्रैल से बंद हो जायेंगे भारतीय रेलवे के सभी हेल्पलाइन नंबर, ये है वजह
    Breaking News Headlines

    1 अप्रैल से बंद हो जायेंगे भारतीय रेलवे के सभी हेल्पलाइन नंबर, ये है वजह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय रेलवे ने अलग-अलग कामों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था को खत्म करते हुए इंटीग्रेटेड रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है. इसके बाद 1 अप्रैल से रेलवे सारे हेल्पलाइन नंबर बंद कर देगा और सिर्फ 139 हेल्पलाइन नंबर सारे काम करेगा. रेल मंत्रालय ने एक रेल एक हेल्पलाइन 139 के नाम से एक सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाया है.

    भारतीय रेल के तमाम हेल्पलाइन नंबर पहली अप्रैल से बंद कर दिये जाएंगे. उनकी जगह सिंगल हेल्पलाइन नंबर 139 की व्यवस्था कर दी गई है. इसका मतलब यह कि इंडियन रेलवे से सफर के दौरान किसी भी तरह की सहायता, पूछताछ और शिकायत के लिए अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे के सभी हेल्पलाइन नंबरों को एक साथ मिलाकर एक कर दिया गया है.

    इंडियन रेलवे ने पिछले ही साल सभी नंबर बंद करते हुए 139 और 182 हेल्पलाइन नंबर चालू रखा था. अब 182 को भी बंद कर के 139 में ही मिला दिया जाएगा. इससे यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर याद रखने में आसानी होगी. हेल्पलाइन नंबर 139 कुल मिलाकर 12 भाषाओं में उपलब्ध होगा. यात्री आईवीआरएस पर विकल्प चुन कर मदद, शिकायत या पूछताछ कर सकते हैं. बता दें कि 139 पर रोजाना औसतन साढ़े तीन लाख फोन या मैसेज आते हैं.

    रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में बताया है कि यह हेल्पलाइन सुविधा 12 भाषाओं में उपलब्ध होगी. किसी भी तरह की असुविधा होने पर पैसेंजर इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम चुन सकते हैं या फिर स्टार का बटन दबाकर सीधे रेलवे कॉल सेंटर के कर्मचारी से जुड़ सकते हैं. पैसेंजर को किसी स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी. सामान्य फीचर फोन से भी यात्री 139 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं और ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी पा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन लंबा खिंचने की आशंका, किसानों ने बनाने शुरू किए ईंट के मकान
    Next Article उड़ीसा विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, बीजेपी विधायक ने की सैनिटाइजर पीने की कोशिश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.