Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान को बचाएगी भारत की कोरोना वैक्सीन, मुफ्त दी जाएंगी 1.6 करोड़ डोज
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान को बचाएगी भारत की कोरोना वैक्सीन, मुफ्त दी जाएंगी 1.6 करोड़ डोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद.पहले पहल अपने पड़ोसी देशों और फिर मित्र देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करने के बाद भारत की पीएम नरेंद्र मोदी सरकार पाकिस्तान को भी जल्द ही स्वदेशी कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज मुफ्त में देगी. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड गावी (वैक्सीन और टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन) के जरिये पाकिस्तान पहुंचेगी. इस वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान (Pakistan) अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा.

    स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआइएच) के अधिकारियों ने पीएसी को बताया कि पाकिस्तान का टीकाकरण कार्यक्रम मुख्य तौर पर गावी के जरिये मिलने वाली मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है, क्योंकि चीन निर्मित वैक्सीन कैनसिनो की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति व्यक्ति करीब दो हजार रुपये (13 डॉलर) पड़ेगी. ऐसे में गंभीर आर्थिक संकट से दो-चार हो रहा पाकिस्तान इतना खर्च करने की स्थिति में नहीं है. यदि निजी स्तर पर भी टीकाकरण अभियान को बढ़ाया जाए, तो आसमान छूती महंगाई के बीच बड़ी आबादी कोरोना वैक्सीन से वंचित ही रह जाएगी.

    अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन इस महीने के मध्य तक मिल जाएगी. इसके शेष डोज जून तक पाकिस्तान पहुंचेगी. पाकिस्तान अपने 4.5 करोड़ नागरिकों को टीका लगाने के लिए गावी कोवैक्स के माध्यम से ही कोरोना वैक्सीन हासिल करेगा. देश में तेजी से हो रहे कोरोना टीकाकरण के बीच भारत दूसरों देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करा रहा है. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद करने के अपने वादे के साथ भारत अब पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी वैक्सीन की आपूर्ति करेगा.

    जनवरी माह अंत में कोरोना प्रतिबंधों में नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर की ओर से ढील दिये जाने के कारण पाकिस्तान में पिछले पखवाड़े कोरोना वायरस मामलों में 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है.इसके बाद 24 फरवरी को, एनसीओसी ने व्यावसायिक गतिविधियों, स्कूलों, कार्यालयों और अन्य कार्यस्थलों पर अधिकांश कोरोनो वायरस संबंधी प्रतिबंधों की छूट की घोषणा की, ताकि वे पूरी ताकत के साथ काम कर सकें. इसके बाद विगत दिनों दो हफ्तों से भी कम समय में कोरोना संक्रमण के मामले लगभग 50 प्रतिशत बढ़े हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखिजुरिया जामा मस्जिद में जमीयत उलमा जामताड़ा की हुई बैठक
    Next Article भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हुई स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन INS करंज

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    November 10, 2026

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    जदयू बर्मामाइंस मंडल की नई कमेटी का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.