Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राइवेटाइजेशन के बचाव में बोले पीएम मोदी- सबकुछ बाबू करेंगे क्या?
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्राइवेटाइजेशन के बचाव में बोले पीएम मोदी- सबकुछ बाबू करेंगे क्या?

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा: प्राइवेटाइजेशन के बचाव में बोले पीएम मोदी- सबकुछ बाबू करेंगे क्या?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था में निजी क्षेत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा कि निजी क्षेत्र के खिलाफ अनुचित शब्दों का उपयोग करने का समय चला गया और यह संस्कृति अब अस्वीकार्य है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि देश का सामर्थ्य बढ़ाने में सभी का सामूहिक योगदान है और जब सभी देशवासियों का पसीना लगता है, तभी देश आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया बदल गयी है, सभी को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ देश के लिए सार्वजनिक क्षेत्र जरूरी है तो निजी क्षेत्र का योगदान भी जरूरी है।”

    प्रधानमंत्री ने नौकरशाही का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘क्या सबकुछ बाबू ही करेंगे, वे देश के हैं तो नौजवान भी तो देश के हैं।” उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र ले लें- दूरसंचार, फार्मा हर जगह हम निजी क्षेत्र की भूमिका देखते हैं। यदि भारत मानवता की सेवा करने में सक्षम है, तो यह निजी क्षेत्र की भूमिका के कारण भी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आज देश मानवता के काम आ रहा है तो इसमें निजी क्षेत्र का भी बहुत बड़ा योगदान है।” उन्होंने कहा कि हमें देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाने की जरुरत है, जो प्राइवेट सेक्टर में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के खिलाफ अनुचित शब्दों का उपयोग करने के लिए अतीत में कुछ लोगों को वोट मिला होगा, लेकिन वह समय अब चला गया है।

    मोदी ने कहा कि निजी क्षेत्र को लेकर अपशब्द की संस्कृति अब स्वीकार्य नहीं है। हम अपने युवाओं का इस तरह अपमान नहीं कर सकते हैं।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को कांग्रेस एवं कुछ विपक्षी दलों द्वारा चुनिंदा कॉपोरेट घरानों पर टीका टिप्पणी करने संदर्भ में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,067 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,58,371
    Next Article जमशेदपुर दल ने जोगिंदर सिंह उगराहां को किया सम्मानित

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.