Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्र सरकार ने ट्वीटर को जारी किया नोटिस, दिये 1178 अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश
    Breaking News

    केंद्र सरकार ने ट्वीटर को जारी किया नोटिस, दिये 1178 अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2021Updated:February 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कुछ किसान संगठनों का आंदोलन पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से जारी है. इस आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया विशेषकर ट्वीटर पर भी हलचल तेज है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आरोप हैं कि उनके मंच का इस्तेमाल किसानों को भड़काने के लिए किया जा रहा है.

    इस बीच केंद्र सरकार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को नया नोटिस जारी कर 1178 ट्वीटर अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश दिये हंै. केंद्र सरकार को संदेह है कि ये ट्वीटर अकाउंट या तो खालिस्तान से सहानुभूति रखने वालों के या फिर पाकिस्तान द्वारा समर्थित हो सकते हैं.

    इससे पहले भी केंद्र सरकार ट्वीटर से 257 हैंडल ब्लॉक करने के लिए कह चुकी है. पिछला नोटिस गुरुवार को जारी किया गया था. सूत्रों के कहना है कि ट्विटर की तरफ से आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत जारी निर्देशों का पालन करना बाकी है. सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों से एक सलाह प्राप्त करने के बाद आईटी मंत्रालय द्वारा ट्वीटर को नया नोटिस दिया गया है. हालांकि ट्विटर ने इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है.

    सूत्रों ने बताया कि ट्वीटर से जिन खातों को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है वो खालिस्तानियों के हमदर्दों या पाकिस्तान द्वारा समर्थित और अन्य देशों प्रदेशों से संचालित होने वाले हैं. कई खाते ऑटोमेटेड बोट्स भी हैं, जिनका उपयोग किसानों के विरोध प्रदर्शनों पर गलत सूचना और उत्तेजक सामग्री को साझा करने और बढ़ाने के लिए किया जा रहा है.

    सरकार का मानना है कि ब्लॉक किए जाने वाले खातों के माध्यम से की जाने वाली गतिविधियां देश के कुछ हिस्सों में चल रहे किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता रखती हैं. सरकार और ट्विटर के बीच फेस ऑफ उस समय सामने आया जब जब सरकार ने ट्विटर को चेतावनी दी है कि आदेश न मानने पर कंपनी के अधिकारियों को सात साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है.

    257 अकाउंट ब्लॉक करने के बाद, ट्विटर ने उनमें से ज्यादातर को अनब्लॉक कर दिया है, जिससे नाराज होकर आईटी मिनिस्ट्री ने कंपनी को आदेश मानने को लेकर एक डिटेल नोटिस भेजा है. सूत्रों ने बताया कि आईटी मिनिस्ट्री ने पहले नोटिस में कहा कि ट्विटर एक मध्यस्थ है और वे सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं. ऐसा करने से इनकार करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट प्रेमी मैदान में देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट मैच, आज से शुरू हो रही है टिकटों की बिक्री
    Next Article पीएम ने की किसान आंदोलन खत्म करने की अपील

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.