Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोटापा लगेगा दूर भागने, बस रोज चलें इतने कदम
    Headlines

    मोटापा लगेगा दूर भागने, बस रोज चलें इतने कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोटा कौन होना चाहता है, लेकिन लाइफस्टाइल के बदले पैर्टन से हमारा सामान्य रूटीन (Routine) गड़बड़ा सा गया है. इस वजह से हर दूसरा शख्स मोटापे से परेशान है. रही सही कसर हॉर्मोनल इम्बैलेंस  जैसी मेडिकल प्रॉब्लम पूरा कर देती है और हमारे मोटापे में रात-दिन इजाफा होने लगता है. पतला होने के लिए लोग लाख जतन करते हैं, लेकिन नतीजा अक्सर मनमुताबिक नहीं निकलता. क्या आप जानते हैं क‍ि आप केवल पैदल चलकर भी मोटापे में कमी ला सकते हैं? इससे धीरे-धीरे ही सही मोटापे में कमी आनी शुरू होगी, लेकिन इसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर एक दिन में कितने कदम चलें. हम आपको बताते हैं कि एक दिन में कितना पैदल चलें की मोटापा कम करने में मदद मिल सके.

    आखिर कितना चलें पैदलः अगर आप सच में अपना वेट कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पूरा मन बनाना होगा और पैदल चलने के कुछ नियम अपनाने होंगे. पैदल चलने का सबसे अहम नियम तो यह है कि इसमें निरंतरता होनी चाहिए. ऐसा नहीं है कि आप एक दो दिन पैदल चले फिर एक सप्ताह बैठ जाएं. तो इससे कोई फायदा नहीं होगा. मोटापा कम करने के इस रिजल्ट को पाने के लिए आपको रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलना होगा. इसमें आपको लगभग 30 से 40 मिनट का वक्त लगता है, लेकिन इस काम को वक्त देकर आपको पछताना नहीं पड़ेगा.

    कैलोरी होती है बर्नः 10 हजार कदम चलने से कैलोरी बर्न होती है. एक हजार कदम चलने से कम से कम 30 से 40 कैलोरी बर्न होती है. इस हिसाब से देखा जाए तो 10 हजार कदम चलने से 300-400 कैलोरी बर्न होगी. हालांकि आपके एक कदम में कितनी कैलोरी बर्न होगी इसका सही आकलन आपके वेट, हाईट, फिटनेस लेवल, चाल और उस जगह से निर्धारित होता है जहां आप चल रहे हैं. ऐसे में वे लोग जो जिम नहीं जा पाते या बीमार हैं वो इसे अपनाकर अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

    आसान है ये करनाः वेट कम करने के लिए ये आसानी से की जा सकने वाली एक्सरसाइज में शामिल है. बीमार रहते है, बेहद अधिक वेट के हैं तो आप सड़क पर या घर में ट्रेडमील के जरिए 10 हजार कदम नाप सकते हैं. इसके साथ ही डेस्क जॉब या पूरा दिन बैठकर काम करने वाले जिन्हें एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करने में दिक्कत आती है उनके लिए भी 10 हजार कदम चलने का ये तरीका मुफीद है. इसके लिए काम के हर 20 मिनट बाद उठें और कुछ कदम पैदल चलें और इस तरह रोजाना 10 हजार कदम चलने का अपना आंकड़ा पूरा करें. हाई फ्लोर पर रहने वाले लिफ्ट का उपयोग न करें और सीढ़ियों को वरीयता दें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के इन राज्‍यों में 5, 12 और 15 फरवरी से खुलेंगे सभी स्‍कूल, ट्यूशन को भी मंजूरी, देखें पूरी लिस्‍ट
    Next Article झारखंड में तस्करी का मामला : एनआईए ने 2 प्लेसमेंट एजेंसियों के मालिक को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.