Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कानूनों की कॉपी जलाकर किसानों ने मनाई लोहड़ी, 26 जनवरी के ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारियां तेज
    Breaking News Headlines

    कानूनों की कॉपी जलाकर किसानों ने मनाई लोहड़ी, 26 जनवरी के ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारियां तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को 50 दिन होने वाले हैं. सरकार के साथ कई दौर की बातचीत और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर डटे हुए हैं.

    जहां एक तरफ बुधवार को किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जला कर लोहड़ी मनाई. वहीं नेताओं ने आंदोलन को तेज करने को लेकर रणनीति बनाई. इन सब के बीच 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

    हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी के त्योहार इस बार अलग अंदाज में मनाया गया. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कानून की प्रतियां जला कर लोहड़ी का त्योहार मनाया और कानून वापसी तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दुहराया.

    सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने आगे की रणनीति बनाने को लेकर बैठक की और इसके बाद कानून की कॉपियां जलाई. किसान संगठनों ने सिंघु बॉर्डर पर एक लाख कॉपियां जलाने का दावा किया.

    कानून के अमल पर रोक लगाने और कमिटी बनाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असंतोष जता चुके किसान नेताओं ने आंदोलन तेज करने को लेकर बुधवार को एक और अहम बैठक की. इसके साथ ही 15 जनवरी को सरकार के साथ होने वाली बैठक की तैयारी भी की जा रही है. 18 जनवरी को महिला किसान दिवस, 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाने और 23 जनवरी को राजभवनों पर प्रदर्शन का एलान किसान नेता कर चुके हैं.

    किसान संगठनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का कार्यक्रम. 26 जनवरी की तारीख को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं जिस दिन किसान संगठनों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का एलान किया है.

    हालांकि इसकी पूरी योजना अभी साझा नहीं की गई है लेकिन पंजाब और हरियाणा में इसकी तैयारियां चल रही है. इससे पहले 8 जनवरी को किसान संगठन दिल्ली के चारों तरफ से गुजरने वाले केएमपी एक्सप्रेस वे पर सैंकड़ो ट्रैक्टर के साथ शक्ति प्रदर्शन भी कर चुके हैं.

    बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को सरकार के साथ होने वाली बैठक के बाद 26 जनवरी के दिल्ली कूच की योजना आधिकारिक रूप से तैयार की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. यह साफ कि 26 जनवरी को किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की पूरी कोशिश करेंगे. साथ ही किसान नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि किसानों का मकसद राजपथ पर निकलने वाले परेड में बाधा डालना नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article83 तेजस वायुसेना में होंगे शामिल, 48 हजार करोड़ की मेगा डील पर कैबिनेट की मुहर
    Next Article चमकता आईना सिर्फ अखबार ही नहीं, पत्रकारिता की पाठशाला भी है: अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.