Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम शिवराज की माफियाओं को सख्त चेतावनी मप्र छोड़ देना, नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा
    Breaking News Headlines

    सीएम शिवराज की माफियाओं को सख्त चेतावनी मप्र छोड़ देना, नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    xहोशंगाबाद. माफिया मध्य प्रदेश छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा. मामा फार्म में है, गड़बड़ करने वालों को छोड़ेगा नहीं. प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में पहले केवल शिकायत दर्ज होती थी, अब 181 पर आधार नंबर डालकर आप जाति, आय प्रमाण पत्र भी मंगवा सकते हैं, जो वाट्सएप पर भेज दिया जाएगा. अब लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. सुशासन का मतलब बिना कुछ लिए-दिए तय समयसीमा में जनता को लाभ दिलाया जाये. नामांतरण के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा. एसएमएस के द्वारा तहसीलदार नामांतरण की सूचना देंगे. 1 अप्रेल 2021 से ये व्यवस्था लागू की जा रही है.

    यह बात मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को होशंगाबाद के बाबई विकासखंड में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए कही. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राव उदय प्रताप सिंह सहित सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, विधायक डॉ सीता सरन शर्मा, पूर्व मंत्री सरताज सिंह आदि मौजूद रहे.

    पटवारी ग्राम पंचायत में नहीं रुके तो कलेक्टर पर होगी कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पटवारी को सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत में रुकना होगा, नहीं रुके तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी. सीएम ने प्रदेश के सभी जिले के कलेक्टर से कहा कि बिना लिए-दिए तय समयसीमा में जनता को लाभ मिले, यही सुशासन है. इस अवसर पर शिवराज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधने से नहीं चूके. उन्होंने कहा कि जिन्हें खेती का जरा भी ज्ञान नहीं, वो खेती की बात करते हैं. कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग किसानों के हित में है. शिवराज ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके कर्ज की गठरी सरकार उठाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में आर्थिक तंगी के चलते पत्नी और बच्चों की हत्या कर फांसी पर झूला पति
    Next Article अमेरिकी सांसदों ने किसान आंदोलन को लेकर पोम्पियो को लिखा खत, जताई चिंता

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.