Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के नए स्वरूप के आने के बीच ब्रिटेन से 118 यात्री इंदौर पहुंचे, संपर्क सिर्फ 30 से हो पाया
    Breaking News Headlines

    कोरोना के नए स्वरूप के आने के बीच ब्रिटेन से 118 यात्री इंदौर पहुंचे, संपर्क सिर्फ 30 से हो पाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर. बिट्रेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद वहां से लगभग 118 यात्रियों के हाल के दिनों में मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पहुंचने की पुख्ता सूचनाओं के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य हरकत में आ गया है. आज शाम तक मात्र 30 यात्रियों से संपर्क हो सका है और शेष 88 से संपर्क के प्रयास जारी थे. राज्य में पिछले नौ माह से अधिक समय से कोरोना वायरस का प्रकोप है और सबसे अधिक प्रभावित इंदौर जिला ही है. जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गडरिया ने आज यहां मीडिया को बताया कि इन सभी 118 यात्रियों और इनके निकटमत संपर्कों की पहचान कर उनसे बातचीत करने के प्रयास जारी हैं.

    उन्होंने बताया कि इनमें से कल रात तक 30 संदेही यात्रियों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए ले लिए गए हैं. इन सैंपल की जांच इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (एमजीएम) के प्रयोगशाला में की जा रही है. हालाकि इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है कि 118 यात्री कितने दिनों में या कितने दिन पहले ब्रिटेन से यहां पहुंचे हैं. उधर एमजीएम प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन से आये यात्रियों में से कुल 30 सैंपल आज शाम तक कोरोना की जांच के लिए प्राप्त हुए हैं.

    सूत्रों ने यह भी कहा कि इन 30 यात्रियों के निकटतम सम्पर्क में रहे 35 संदेहियों के सैंपल भी कोरोना संबंधी जांच के लिए

    प्रयोगशाला भेजे गए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए इन सभी सैंपल की जांच जारी हैं. जांच रिपोर्ट कल तक आने की संभावना है. इस संबंध में इंदौर जिले के कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ अमित मालाकार ने बताया कि कुल 118 यात्रियों की प्राप्त सूची में से अब तक 30 यात्रियों से सम्पर्क कर उनके सैंपल लिए जा चुके हैं. शेष 88 यात्रियों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का दल सम्पर्क करने का प्रयास कर रहा है.

    डॉ मालाकार भी इस बात का साफतौर पर जवाब नहीं दे पाए कि 118 यात्री कितने दिनों में यहां पहुंचे हैं. इससे पहले ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद उपजे हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक रोक लगाने का फैसला किया है. इससे पहले विभिन्न माध्यमों से ब्रिटेन से भारत आ चुके यात्रियों की ऐहतियातन चिकित्सकीय जांच किये जाने के प्रयास जारी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअटल जी की जयंती पर नौ करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे पीएम मोदी
    Next Article जम्मू-कश्मीर की जनता के लिये 26 दिसंबर को पीएमजेएवाय-सेहत योजना लांच करेंगे पीएम मोदी

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.