Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुये वार्नर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस
    Headlines

    भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुये वार्नर, टेस्ट खेलने पर भी सस्पेंस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिडनी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया है. लेकिन इस जीत के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर नहीं है. धमाकेदार फॉर्म में चल रहे ओपनर डेविड वॉर्नर घायल होने के चलते आखिरी वनडे के अलावा टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.

    पहले टेस्ट मैच से पहले वॉर्नर के पास फिट होने के लिए अब 18 दिनों का समय होगा. ऐसे में उनके टेस्ट सीरीज़ में भी खलने पर सस्पेंस बना हुआ है. वॉर्नर भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फील्डिंग करते समय घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था. स्कैन की रिपोर्ट सोमवार को आएगी.

    ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार वॉर्नर टी-20 सीरीज के साथ साथ-साथ टेस्ट सीरीज़ से भी बाहर हो सकते हैं. खुद कप्तान एरॉन फिंच ने मैच के बाद कहा है कि उन्हें सीरीज़ के आखिरी मैच के लिए नया पार्टनर तलाशना होगा. टीम के एक और खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वॉर्नर जल्द ठीक हो कर वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वॉर्नर को मैदान पर काफी ज्यादा दर्द हो रहा था. मार्नस लबूशेन ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि मौजूदा सीजऩ में वॉर्नर के बिना टीम को खेलने की आदत डालनी होगी.

    डेविड वॉनज़्र के साथ ये हादसा भारतीय पारी के चौथे ओवर में हुआ. शिखर धवन का एक शॉट रोकने के चक्कर में वॉर्नर ने मिड ऑफ में डाइव लगाई, लेकिन इसस दौरान उनके बाएं पैर में मोच आ गई. वॉर्नर इसके बाद काफी दर्द में नजर आए. सीरीज़ के अगर बाकी बचे मैचों से वॉर्नर बाहर होते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 94 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 1,37,139 लोगों की मौत
    Next Article दिसंबर में धमाल मचाने आ रही है ये 5 वेब सीरीज

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.