Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महागठबंधन की उम्मीदों पर HAM-VIP ने फेरा पानी
    Breaking News राजनीति संवाद विशेष

    महागठबंधन की उम्मीदों पर HAM-VIP ने फेरा पानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के चुनाव परिणामों के बाद जहां एनडीए की ओर से नयी सरकार बनाने की कवायद की जा रही वहीं दूसरी ओर जो- तोड़ की सियासत भी शुरू है. महागठबंधन को लगता है कि अब भी उनके पास सरकार बनाने की संभावनाएं मौजूद हैं अगर उनके पुराने साथी जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अगर उन्हें सपोर्ट कर दे तो. हालांकि राजनीतिक गलियारे में चल रही तमाम अटकलों पर तब विराम लग गया जब इन दोनों ही नेताओं ने ऐसी किसी भी संभावाना से साफ इनकार कर दिया.

    जीतन राम मांझी ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया है कि वे मरते दम तक नीतीश कुमार के साथ बने रहेंगे. उन्होंने कहा है कि उन्‍हें दूसरे दलों से बुलावा आ रहा है, लेकिन वे राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रहेंगे. बता दें कि इसके पहले जीतन राम मांझी ने कहा था कि वे मुख्‍यमंत्री (CM) रह चुके हैं, इसलिए नई सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे.

    वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी ने भी साफ-साफ कहा है कि पहले तेजस्वी यादव ने उनकी पीठ में छुरा घोपा था और अब मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दे रहे हैं .उन्होंने कहा कि सन ऑफ मल्लाह फंसना नहीं फंसाना जानता है. मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी ने उनके साथ धोखा किया है तब जाकर उनको बीजेपी के साथ आना पड़ा और एनडीए में शामिल होकर 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे.

    बता दें कि बिहार में एनडीए के पास बहुमत का 125 का आंकड़ा जीतन राम माझी की हम की चार व मुकेश सहनी की वीआईपी की चार, यानी कुल आठ सीटों के साथ पहुंचता है. दूसरी ओर महागठबंधन के नेताओं को लगता है कि उनके ये दोनों पुराने साथी पाला बदल लें और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के पांच विधायक उनका साथ दें तो वे सरकार बनाने में सफल हो जाएंगे.

    जाहिर है मांझी और सहनी की बातों से अब साफ लगता है कि महागठबंधन की सरकार बनाने की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं. हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाए यह कहना बेहद कठिन होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रैक्टर से टकराकर बाइक में लगी आग, जिंदा जल गया युवक
    Next Article बर्खास्त पीटीआई को हरियाणा सरकार ने दिया दीवाली का तोहफा, जारी हुये नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.