Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के कई बीजेपी पार्षदों की एमपी में बाड़ेबंदी, पचमढ़ी लाये गये, साथ में कई विधायक
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान के कई बीजेपी पार्षदों की एमपी में बाड़ेबंदी, पचमढ़ी लाये गये, साथ में कई विधायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    होशंगाबाद. प्रदेश की 28 सीटों पर एग्जिट पोल में जहां भाजपा की सरकार बनती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में एक बार फिर से सियासी हलचलें बढ़ गई हैं. सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में कोटा नगर निगम के कई भाजपा पार्षदों का एक दल शनिवार रात पचमढ़ी पहुंचा. 8 लग्जरी गाडिय़ों और 1 बस में पार्षद यहां पहुंचे. उधर कांग्रेस ने भी अपने पार्षदों की राजस्थान में बाड़ाबंदी की हुई है.

    पुलिस सुरक्षा में पहुंचे

    सूत्रों का कहना है कि राजस्थान के तीन दर्जन से अधिक भाजपा विधायक और करीब इतने ही पार्षद मध्यप्रदेश पुलिस की सुरक्षा में पचमढ़ी पहुंचे हैं. ये सभी लोग तीन होटलों में रूके हुए हैं.

    करीब 35 पार्षद

    राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव की सियासत मध्य प्रदेश आ पहुंची है. कोटा नगर निगम (दक्षिण) से चुने हुए करीब 35 पार्षदों की पचमढ़ी में बाड़ाबंदी की गई है. इसमें भाजपा और निर्दलीय पार्षद हैं. कोटा में खबर लगते ही सियासी बवाल मच गया. पार्षद कोटा से इंदौर और सीहोर होते हुए पचमढ़ी पहुंचे. इनके पीछे कुछ कांग्रेसी नेता राजस्थान पुलिस के साथ सीहोर गए, लेकिन तब तक पार्षद निकल चुके थे.

    बाड़ेबंदी क्यों?

    दरअसल, राजस्थान में नगर निगमों के चुनावों के नतीजों की 3 नवंबर को घोषणा हुई थी. कोटा दक्षिण नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के 36-36 पार्षद जीते थे. 8 निर्दलीय जीते. यहां 80 सीटें हैं. अपना महापौर बनाने के लिए दोनों पार्टियों को 41 वोट चाहिए. 8 निर्दलीय में से कुछ भाजपा और कुछ कांग्रेस के पास हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article40 घंटे तक जलने वाला मिट्टी का दिया, लोग फोन पर कर रहे डिमांड
    Next Article जेएंडके में पाकिस्तान सीमा पर एनकाउंटर, घुसपैठ रोकने के दौरान सेना के कैप्टन समेत 3 जवान शहीद, 3 आतंकी भी ढेर

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.