Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी सेना को मिटाने की स्थिति में थे भारतीय जवान: बीएस धनोआ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पाकिस्तानी सेना को मिटाने की स्थिति में थे भारतीय जवान: बीएस धनोआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्व भारतीय वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने पाकिस्तानी सांसद सरदार अयाज सादिक द्वारा किए गए खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये ने कहा कि मैंने अभिनन्दन के पिता से कहा था कि हम उसे अवश्य वापस लाएँगे. पाकिस्तानी सांसद सरदार अयाज सादिक ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि हमारी सेना आक्रामक मुद्रा में थी. हम पाकिस्तान की अग्रिम ब्रिगेड को मिटाने की स्थिति में थे. वह हमारी क्षमता को जानते हैं.

    पाकिस्तान के बड़े नेता सरदार अयाज सादिक ने वहां की संसद में खुलासा किया कि अभिनंदन को भारत को सौंपने से पहले पाकिस्तानी सरकार में हड़कंप मचा हुआ था. अभिनंदन को छोड़े जाने से पहले एक मीटिंग में पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के पैर कांप रहे थे और उनके माथे पर पसीना था. सादिक ने बताया कि मीटिंग में शाह महमूद कुरैशी ने भारती के संभावित हमले से डरकर अभिनन्दन को लौटाने की बात कही थी.

    पाकिस्तानी सांसद सरदार अयाज सादिक ने कहा कि मझे याद है शाह महमूद कुरैशी साहब उस मीटिंग में थे. जिसमें आने से वजीर-ए-आलम ने इंकार कर दिया, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ तशरीफ लाए. पैर कांप रहे थे, माथे पर पसीना था और हमसे शाह महमूद साहब ने कहा कि खुदा का वास्ता अब इसको वापस जाने दें, क्योंकि 9 बजे रात को हिंदुस्तान पाकिस्तान पर अटैक कर रहा है.

    गौरतलब है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अगले दिन भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी विमानों को भारतीय वायुसेना ने न सिर्फ धूल चटाई थी बल्कि भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन ने पाकिस्तान के एयर स्पेस में घुसकर पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था, हालांकि इस दौरान उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्ट हो गया था, जिस वजह से वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पैराशूट की मदद से उतरे थे.

    वहां उतरते ही उन्हें पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन भारत सरकार के दबाव में पाकिस्तान को उन्हें कुछ ही घंटों के अंदर भारत वापस भेजना पड़ा. इसी को लेकर सरदार अयाज सादिक ने पाकिस्तान की संसद में बड़ा खुलासा किया. पाकिस्तानी नेता के इस खुलासे के बाद से पाकिस्तान में भी हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी को प्रियंका की चिट्ठी, बुनकरों की मदद करें यूपी सरकार
    Next Article बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा: एसपी कार्यालय में तोडफ़ोड़, पुलिस के वाहन फूंके

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.