Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने कहा- इकोनॉमी में सुधार के संकेत, लेकिन इस साल निगेटिव रहेगी जीडीपी ग्रोथ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने कहा- इकोनॉमी में सुधार के संकेत, लेकिन इस साल निगेटिव रहेगी जीडीपी ग्रोथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेरा वीक के इंडिया एनर्जी फोरम को संबोधित करते हुए स्वीकार किया कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रह सकती है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में अब सुधार के संकेत मिलने लगे हैं. उन्होंने कहा कि 2020-21 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक रह सकती है.

    मिल रहे अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत

    वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कोरोना वायरस फैलने के बाद लोगों के जीवन को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी था. इसलिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च से पूरे देश में एकसाथ सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया था. लॉकडाउन की वजह से सरकार को वैश्विक महामारी से निपटने के लिए तैयारियां करने का पर्याप्त समय मिल सका. हालांकि, इस वजह से कारोबारी गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गईं और अर्थव्यव्स्था को काफी नुकसान हुआ. अब अनलॉक में आर्थिक गतिविधियां को खोलने के साथ तमाम इकोनॉमिक इंडिकेटर्स से अर्थव्यवस्था में सुधार के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं.

    खर्च बढ़ाकर आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सरकार का जोर

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली खरीदारी से भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलने की पूरी उम्मीद है. इससे वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी और चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर सकारात्मक रहने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 2020-21 में जीडीपी की वृद्धि दर नकारात्मक या शून्य के करीब रहने के आसार दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि वित्त वर्ष 2021-22 से वृद्धि दर में सुधार होगा. फिलहाल सरकार का जोर सार्वजनिक खर्च के जरिये आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर है.

    भारत में सबसे कम कॉरपोरेट टैक्स

    वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि अप्रैल-अगस्त 2020 के दौरान देश में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया में सबसे कम कॉरपोरेट टैक्स वसूलने वाला देश है. देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में किए जाने वाले निवेश पर महज 15 फीसदी की दर से कॉरपोरेट टैक्स लगाया जाता है. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 31 मार्च 2023 से उत्पादन शुरू हो जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का राज्य सरकारों को नए कृषि कानून लागू करने का निर्देश देने से इन्कार
    Next Article बिहार में पहले चरण का मतदान आज , 71 सीटों पर 1066 प्रत्याशी मैदान में

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.