Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने कोरोना संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की ली जानकारी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने कोरोना संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की ली जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने कोरोना संकटकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की ली जानकारी

    ■ भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आशीष किशोर संघ, भालूबासा में किया गया लाइव प्रसारण, जुटे भाजपाई।

    शनिवार, जमशेदपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत वीडीयो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर में भाजपा कार्यककर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी पीएम मोदी समेत देशभर के कार्यकर्ताओं के संग साझा की। शनिवार को पीएम मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन का लाइव प्रसारण जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलाध्यक्ष समेत वरीय नेतागण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरे देशभर में भाजपा संगठन द्वारा जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने हेतु किये गए राहत कार्यों को उपस्थितजनों ने ध्यानपूर्वक सुना। इससे पहले महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे लॉक डाउन अवधि के दौरान जमशेदपुर महानगर द्वारा किये गए सेवा कार्यों ने हजारों जरूरतमंदों तक बिना किसी भेदभाव के सहायता पहुंचायी। उन्होंने जमशेदपुर में मोदी आहार के रूप में राशन सामग्री, महिला मोर्चा द्वरा हस्तनिर्मित मास्क, प्रतिदिन भोजन पैकेट, सेनेटाइजर, हाईवे पर मजदूर भाइयों के लिए हाईवे रिलीफ टीम द्वारा राहत पहुंचाने व पीएम केयर्स फण्ड में लोगों को शामिल करने जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति में जनसेवा ही पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन से प्रत्येक कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता आगे भी इसी कर्मठता व ईमानदारी से सेवा कार्यों को निरन्तर पूर्ण करते रहेंगे। उपरोक्त संबोधन का लाइव प्रसारण जिला स्तर के साथ विभिन्न मंडलों में सम्पन्न हुआ जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाग लिया।

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुरुदेव सिंह राजा, कल्याणी शरण, राजन सिंह, पवन अग्रवाल, अचिन्तम गुप्ता, अनिल मोदी, अप्पा राव, अजय सिंह, विमल जालान, राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, प्रोबिर चटर्जी राणा, प्रेम झा, रमेश नाग, पप्पू मिश्रा, संतोष ठाकुर, दीपू सिंह, प्रकाश जोशी, श्रीराम प्रसाद, ध्रुव मिश्रा, संजीव सिन्हा, कौस्तुव राय, पप्पू सिंह, अभिमन्यु सिंह, विकास शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सांसद समेत पूर्व जिलाध्यक्ष से किया मुलाकात
    Next Article झारखण्ड में भाजपा प्रदेश कमेटी के गठन में सिख समुदाय से किसी को जगह न देना अनुचित- रविन्दर सिंह रिंकू

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.