निज़ाम खान
आज दिनांक 23.5 .2020 को प्रखंड सभागार फतेहपुर एवं प्रखंड सभागार कुंडहित में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया के अध्यक्षता में सभी संबंधित डीलरो एवं प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ बैठक की गई। कुंडहित एवं फतेहपुर में विभागीय निर्देशानुसार वैसे लाभुक जो खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ लेने योग्य नहीं है। उनके कार्ड को सत्यापित के उपरांत डिलीट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वैसे लाभुकों जो विगत 6 महीनों से राशन का उठाव नहीं कर रहें है, कारण सहित आयोग्य होने पर उनके कार्ड को बिना किसी कारण का 6 महीने से खाद्यान्न उठाव नहीं कर रहे है। उनके कार्ड को सत्यापित करते हुए अयोग्य रहने की स्थिति में रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु विभाग द्वारा प्राप्त प्रपत्र को उपलब्ध कराते हुए अग्रेतर कारवाई करने हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है,साथ ही वैसे यूआईडी जो राशन कार्ड में डुप्लीकेट तरीके से इंट्री किए हुए हैं उन्हें सत्यापित कर डिलीट कराया जाना है। इस हेतु डीलर वाइज सभी डीलर को उसकी सूची उपलब्ध करा दी गई है। ताकि सत्यापित के उपरांत उसे रद्द किया जा सके। बैठक में कोरोना वायरस के तहत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के आलोक में डिस्टेंस मेंटेन किया गया एवं सभी डीलर और एवं राशन डीलर के यहां प्रतिनियुक्ति किए गए शिक्षक को खुद सुरक्षित रहते हुए सरकारी नियमों का पालन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि वह क्षेत्र में डिस्टेंस मेंटेन करते हुए एवं आवश्यक जागरूकता का प्रचार प्रसार करते हुए काम करेंगे। मौके पर लिपिक दीनदयाल कुमार सहित दोनों प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी, डीलर एवं अन्य उपस्थित थे।

