Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माँ के ईलाज के लिए सब्जी बेच रही अनिमा की मदद को आगे आएं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    माँ के ईलाज के लिए सब्जी बेच रही अनिमा की मदद को आगे आएं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माँ के ईलाज के लिए सब्जी बेच रही अनिमा की मदद को आगे आएं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

    – आयुष्मान भारत के तहत हो सकेगा लकवाग्रस्त माँ का ईलाज
    – लॉकडाउन के बाद पिंक ऑटो सर्विस से जुड़ जाएगी अनिमा दास
    – परिवर्तन संस्था ने सौंपा राशन और वित्तीय मदद

    माँ के ईलाज के लिए सब्जी बेच रही बेटी अनिमा दास की मदद को पूर्व विधायक एवं युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी मदद को हाथ बढ़ाया है। समाचारपत्र में मामला उठने के बाद और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सब्जी बेच रही अनिमा दास से मुलाकात किया। इस दौरान टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, भाजयुमो नेता कुमारेश उपाध्याय, रंजीत पांडेय, इंद्रजीत सिंह इंदर, करण सिंह, चंचल सरदार समेत परिवर्तन संस्था की अध्यक्ष रश्मि भारद्वाज मौजूद थीं।अनिमा दास टेल्को गुरुद्वारा के नज़दीक एक पेड़ के नीचे सब्जियां बेचकर घर चलाती हैं। उन्होंने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को बताया कि एक वर्ष से लकवाग्रस्त माँ के ईलाज और घर का किराया देने के लिए वे सब्जी बेचतीं है। बताया कि पिछले वर्ष सितंबर महीने में उनकी माँ को दोनों पैरों में लकवा मार गया जिससे वो हमेशा बेड और व्हीलचेयर पर ही रहती हैं। माँ की सेवा के लिए उन्हें पेट्रोल पंप की नौकरी छोड़नी पड़ी। घर चलाने में बेहद कठिनाई हो रही थी और मकान का किराया चुकाने और इलाज के पैसे जुटाने के लिए उन्होंने सब्जी बेचने का निर्णय लिया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सूचना मिलने पर मदद के लिए पहुँचें पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने मौके पर ही सिविल सर्जन से बातकर अनिमा दास की माँ का उपचार के लिए सहयोग का आग्रह किया। सिविल सर्जन ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रावधानों के अनुसार दो दिनों के अंदर ही जाँच करवाकर उपचार शुरू करवा दी जायेगी। वहीं परिवर्तन संस्था की अध्यक्ष रश्मि भारद्वाज ने उन्हें एक माह का कच्चा राशन सौंपा और वित्तीय मदद भी प्रदान किया। कुणाल षाड़ंगी ने पूछा कि यदि अनिमा दास कोई रोजगार करने की इच्छा रखतीं हो तो वे प्रयास करेंगे। उन्होंने मौके पर ही शहर की एक सामाजिक संस्था द्वारा संचालित पिंक ऑटो सर्विस में बातचीत किया। संस्था की संचालिका ने बताया कि अगर अनिमा दास चाहें तो लॉकडाउन के बाद वे पिंक ऑटो सर्विस से जुड़कर रोजगार कर सकतीं है। मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मानवीय मूल्यों के आधार पर वे अनिमा दास की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल से आए 114 प्रवासी श्रमिक, गृह जिलों के बस में बैठाकर किया गया रवाना
    Next Article सरयू किचन के 50 दिन पूरे, 2 लाख 29 हजार तक पहुँचाया भोजन

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.