डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर जी पर आधारित ऑनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता
जे के शैक्षणिक संस्थान के बी एड के विद्यार्थियों के बीच दिनांक 17 अप्रैल को डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर जी के जन्मशती के अवसर पर ऑनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विदित हो कि इतिहासकार और शोधकर्ता डॉक्टर विष्णु जी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने हेतु पूरा राष्ट्र इस वर्ष उनकी जन्मशती मना रहा है । इस आयोजन के प्रांतीय प्रमुख शिवाजी क्रांति ने कहा कि डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर जी की जन्मशती के अवसर पर राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और ऑनलाइन भी विद्यार्थी उस दिव्य पुरुष के प्रति अपनी कला प्रदर्शित कर रहे हैं , यह प्रशंसनीय कार्य है । इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने घर से ही चित्र बनाकर मोबाइल पर अपने कला शिक्षक विवेक कुइला जी को भेजा । इस प्रतियोगिता का विषय डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर , शैल चित्र , सरस्वती नदी , झारखंड की संस्कृति इत्यादि रखा गया था । प्रतियोगिता के परिणाम के विजेताओं को महाविद्यालय खुलने के बाद पुरस्कृत किया जाएगा । जे के शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक सह सचिव डाॅ यामिनी कांत महतो ने कहा कि जरूरत है कि आज की युवा पीढ़ी डॉ विष्णु जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर इस राष्ट्र के सांस्कृतिक उत्थान में आगे आएँ ।

