
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
विभूतिपुर, समस्तीपुर के प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अंबेडकर-गांधी स्मृति उद्यान में रविवार की संध्या बौद्ध दीपदान उत्सव धूमधाम, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
बौद्ध दीपदान उत्सव का महत्व
कार्यक्रम की शुरुआत उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमाओं के बीच तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर के समक्ष पांच दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद बुद्ध की तस्वीर सहित तीनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने बौद्ध दीपदान उत्सव के बौद्ध इतिहास, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि बौद्ध परंपरा में दीपदान का विशेष महत्व है। यह उत्सव अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान, करुणा, शांति और मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के शासनकाल में बौद्ध स्तूपों के निर्माण और दीपदान की ऐतिहासिक परंपरा का भी उल्लेख किया। इस आयोजन में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू बाबू, पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया मनीषा देवी, प्रधान शिक्षक राजाराम महतो, लोको पायलट लालबाबू कुमार, किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, युवाशाला के फाउंडर विकास कुमार, परिचारी राजेन्द्र रजक, शिक्षा सेवक राजाराम महतो, डॉ. राम बाबू राम, रुपेश कुमार, बचनदेव शर्मा, सुरेन्द्र पासवान तथा पत्रकार राम कुमार महतो एवं विनय भूषण सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विभिन्न स्थानों पर हुआ दीपदान उत्सव का आयोजन
विभूतिपुर प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में भी यह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आलमपुर कोदरिया वार्ड 13 निवासी एवं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार महतो के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पैक्स प्रबंध समिति सदस्य अनिता देवी, मानकी देवी, कुमारी बबली, दीपक कुमार, डॉ. राम बाबू राम, रुपेश कुमार एवं विनय भूषण सहित कई लोग शामिल हुए। वहीं, आलमपुर कोदरिया वार्ड 7 में डॉ. राम बाबू राम के आवासीय परिसर में पिंटू कुमारी, कुंदन कुमार दिवाकर, नंदन कुमार सुधाकर एवं अभिनंदन कुमार प्रभाकर की उपस्थिति में दीपदान का आयोजन किया गया।
यह आयोजन क्षेत्र में भाईचारे और शांति का संदेश देने में सफल रहा। बौद्ध दीपदान उत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और वैचारिक परिपक्वता को बढ़ावा देता है। स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इसे निरंतर जारी रखने की कामना की। आयोजन के अंत में सभी ने बुद्ध के ‘अप्प दीपो भव’ के संदेश को अपने जीवन में उतारने की शपथ ली।
इस अवसर पर सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध का दर्शन ही वह प्रकाश है जो वर्तमान समय की जटिलताओं और नफरत के माहौल को दूर कर सकता है। दीपदान के इस उत्सव में शामिल होकर सभी लोग भक्तिमय वातावरण में डूब गए थे। विभूतिपुर का यह विशेष आयोजन क्षेत्र में एक उदाहरण बन गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

