विधायक सरयू राय के निर्देश पर सोनारी में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर रविवार को सोनारी के विभिन्न इलाकों में 17 स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। ये लाइटें सोनारी के बाल बिहार ग्रीन, काली मंदिर रोड और गांधी रोड में लगाई गईं।
गौरतलब है कि गत शनिवार को भी सोनारी और मानगो में स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई गई थीं। स्ट्रीट और सोलर लाइटों को लगाने का सिलसिला छठ तक चलेगा।
इस मौके पर नीरज सिंह, रवि ठाकुर, कुंवर अतुल सिंह, रविशंकर सिंह, चुन्नू भूमिज, शंकर रॉय, रणजीत प्रसाद, राज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

