सरयू राय के निर्देश पर सोनारी और मानगो में लगीं 25 स्ट्रीट व सोलर लाइटें
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को सोनारी और मानगो के विभिन्न इलाकों में 25 लाइटें लगाई गईं। इनमें सोनारी में 17 स्ट्रीट लाइटें और मानगो में आठ सोलर लाइटें शामिल हैं।
सोनारी के कागलनगर में छह, जाहिरा बस्ती में आठ और आदर्शनगर में तीन स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। वहीं, मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14, 15 और समता नगर में आठ सोलर लाइटें लगाई गईं।

विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि छठ पर्व से पहले जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी स्ट्रीट और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें झारखंड सरकार की सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत विधायक की अनुशंसा पर लगाई जा रही हैं।
इस मौके पर पप्पू सिंह, अशोक तिवारी, रोमी पाजी, अभिनंदन सिंह, पारस यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

