Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन, 22 अक्टूबर (भाषा) भारत ने फ्रांस में रह रहे अपने नागरिकों और वहां यात्रा करने वालों को इस यूरोपीय देश के कुछ हिस्सों में जारी अशांति, हिंसक झड़पों और स्थानीय स्तर पर लगाए गए कर्फ्यू के बीच सतर्क रहने एवं सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बुधवार को जारी परामर्श में भारतीय नागरिकों से उन स्थानों पर बड़ी सभाओं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने को कहा, जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही, उन्हें स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

    परामर्श में कहा गया, ‘‘फ्रांस में हालिया घटनाक्रम और स्थानीय स्तर पर लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए कृपया सतर्क रहें और उचित सावधानी बरतें।’’

    यह परामर्श ऐसे समय जारी किया गया है, जब फ्रांस में व्यापक विरोध प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं। इनकी शुरुआत विद्यालयों की स्थिति को लेकर विद्यार्थियों के प्रदर्शनों से हुई थी, लेकिन बाद में ये महंगाई और जीवनयापन की बढ़ती लागत को लेकर सरकार विरोधी व्यापक आक्रोश में बदल गए। इस दौरान लूटपाट, आगजनी और प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच झड़पों की घटनाएं हुई हैं।

    भारतीय दूतावास ने नागरिकों से स्थानीय समाचारों और फ्रांस की सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं के माध्यम से घटनाक्रम की जानकारी लेते रहने को कहा है।

    नागरिकों को पेरिस में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं संचालित करने वाली सरकारी कंपनी ‘आरएटीपी’ की वेबसाइट पर परिवहन सेवाओं से जुड़ी सूचना भी देखने की सलाह दी गई है।

    परामर्श के अनुसार, आपात स्थिति में भारतीय नागरिक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास या मार्सेई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

    सितंबर के अंत में कम बजट और विद्यालयों में क्षमता से अधिक छात्रों की भर्ती को लेकर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन बाद में महंगाई, जीवनयापन की लागत और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर देशव्यापी बड़े प्रदर्शनों में बदल गए।

    प्रदर्शनों के दौरान 17 अक्टूबर को हिंसा भड़क उठी, जिसके बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ हिस्सों और लील, लियोन तथा नीस समेत अन्य शहरों में स्थानीय स्तर पर कर्फ्यू लगा दिया। मार्सेई में भी सभाओं और प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाए गए।

    खबरों के अनुसार, सप्ताहांत में हुई हिंसा के दौरान 2,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 1,000 पुलिसकर्मी घायल हुए।

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंसा की पुनरावृत्ति रोकने का संकल्प लिया है। वहीं, प्रदर्शनकारी समूहों ने आगे और प्रदर्शन करने की तैयारी की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी
    Next Article संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    Related Posts

    बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाव शुक्रवार से होगा नियमित, बीडीओ ने दिए निर्देश

    October 22, 2026

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाव शुक्रवार से होगा नियमित, बीडीओ ने दिए निर्देश

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    IIT मद्रास के पूर्व छात्र का बड़ा धमाका AI चिप्स की गर्मी कम करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जुटाए 9 मिलियन डॉलर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.