चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर संपन्न
*प्रतिभागियों ने दिया बेल्ट टेस्ट, बड़बिल, जोड़ा और बोलानी के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल
बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में बड़बिल टाउनशिप स्थित बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। शिविर में बड़बिल, जोड़ा और बोलानी के दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
शिविर में केंदुझर से आए प्रशिक्षक सत्यानंद साहू ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बेल्ट टेस्ट के साथ ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों और कौशल का अभ्यास कराया गया। प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चले शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साह और लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर बड़बिल ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रजक कुमार दास, सचिव गुरु माहंतो, कानूनी सलाहकार अजित कुमार दास तथा बड़बिल तहसील क्षेत्र के प्रशिक्षक कार्तिक बेहरा उपस्थित रहे।
शिविर के अंतिम दिन आमंत्रित अतिथियों ने प्रतिभागियों की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी निरंतर अभ्यास करने और ताइक्वांडो के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

