
माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले
जमशेदपुर, 18 अक्टूबर 2026। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने महाष्टमी के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए, माथा टेका और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाष्टमी के पावन अवसर पर माँ महागौरी की आराधना करते हुए काले ने समस्त विश्व के कल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार सुख, शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे।

काले ने कहा कि दुर्गोत्सव भारतीय संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।
उन्होंने आज क़बूल टाउन , बारीडीह , दस नंबर , मुखी बस्ती , सीतारामडेरा कालिंदी समाज , बागुन नगर , भुईयाँडीह , सीतारामडेरा आदि विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडालों के भव्य आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी आयोजकों और समिति सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

