SIR-2026: दस्तावेजों के सत्यापन में त्रुटि न हो, गंभीरता से करें जांच : राजीव रंजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में SIR-2026 के तहत सुनवाई एवं दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर बैठक हुई। इसमें ईआरओ, एईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ, सुनवाई पदाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए।
बैठक में राजीव रंजन ने सभी सुनवाई पदाधिकारियों को दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा किसी भी त्रुटि या विसंगति की नियमानुसार जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि डीसी लॉगिन में उपलब्ध दस्तावेजों को दोबारा सत्यापन के लिए संबंधित पदाधिकारियों के लॉगिन पर भेजा जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद दस्तावेज जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आधिकारिक ई-मेल पर भेजने को कहा गया।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को SIR-2026 के कार्यों का निष्पादन पारदर्शिता, गंभीरता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

