Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईएलसी 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता स
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    ईएलसी 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता स

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईएलसी 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता से जोड़ने पर जोर

    कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक बालक और एक बालिका को लीड मेंबर बनाने की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को साकची स्थित रवीन्द्र भवन ऑडिटोरियम में Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 के प्रभावी संचालन को लेकर विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के समन्वयकों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    कार्यशाला में निर्वाचन साक्षरता क्लब के गठन, पंजीकरण, सदस्यों के विवरण की प्रविष्टि और मतदाता जागरूकता गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी
    गई। राजीव रंजन ने संस्थानों से ईएलसी को सक्रिय बनाने तथा एसआईआर-2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों और उनके माध्यम से आम लोगों तक निर्वाचन संबंधी सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।
    इस दौरान सभी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में से एक बालक एवं एक बालिका को लीड मेंबर के रूप में नामित करने की अपील की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
    समन्वयकों को ईएलसी के गठन एवं पंजीकरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल eci.gov.in/electoral-literacy-club और ECINET प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
    कार्यशाला में ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीसीएलआर धालभूम सच्चिदानंद महतो सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHow to Evaluate the Reliability of Online Information
    Next Article SIR-2026: दस्तावेजों के सत्यापन में त्रुटि न हो, गंभीरता से करें जांच : राजीव रंजन

    Related Posts

    बोलानी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

    October 16, 2026

    नौ कन्याओं की मौजूदगी में सांसद जोबा माझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

    October 16, 2026

    डांडिया की थाप पर थिरका शेन इंटरनेशनल

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

    नौ कन्याओं की मौजूदगी में सांसद जोबा माझी ने किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

    डांडिया की थाप पर थिरका शेन इंटरनेशनल

    खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सूजी-मैदा के नमूने जांच को भेजे

    पति की मौत के डेढ़ साल बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    डीसी-एसपी ने पूजा में “सुरक्षा” को फुल प्रूफ के लिए दिए निर्देश

    शंखध्वनि और ढाक की थाप से गूंजे कालीबाड़ी, बंगाली दुर्गोत्सव शुरू

    गम्हरिया में भारी वाहन की कार से टक्कर

    बुआई के वक्त किसानों को मिले गुणवत्तापूर्ण बीज, उचित दर पर खाद

    सड़क किनारे लावारिस टाटा 407 से 1035 लीटर विदेशी शराब बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.