टंडवा ब्राह्मण समाज ने दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिवार को दी आर्थिक सहायता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: पूजा त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद परिवार के बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने की पहल करते हुए टंडवा ब्राह्मण समाज के शिष्टमंडल ने गुरुवार को भेपूर बड़गांव पहुंचकर दिवंगत शिवसागर उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। आपको बता दे सड़क दुर्घटना में शिवसागर उपाध्याय की मौत के बाद उनकी पत्नी, चार छोटे बच्चों और वृद्ध मां के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस दौरान टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह समाज के संरक्षक ईश्वर दयाल पांडेय ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार की सहायता करना और बच्चों को खुशी देना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
मौके पर अरविन्द पांडेय, धनंजय कुमार चौबे, अजीत पांडेय, अखिलेश उपाध्याय, सत्येंद्र उपाध्याय, सुनील उपाध्याय समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

