स्मृति शेष अहिल्या देवी की 13वीं पर श्रद्धांजलि सभा सह चौरासी महाभोज आयोजित
नारेपुर में श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक एकता और सेवा भाव का दिया संदेश
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर
बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत नारेपुर स्थित स्मृति शेष अहिल्या देवी के आवास पर उनकी 13वीं के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह चौरासी महाभोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय नाई महासभा, बेगूसराय और बछवाड़ा प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय नाई महासभा के बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत मनोज ठाकुर और दिलीप ठाकुर बालाजी ने किया।
मुख्य वक्ता महासभा के जिलाध्यक्ष प्रो. रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि दिवंगत की स्मृति में आयोजित ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और मानवीय संवेदना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर सकारात्मक सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर महासभा के सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, चौरासी सरदार बिंदेश्वरी ठाकुर सहित श्याम ठाकुर, शंभू ठाकुर, मनोज ठाकुर, आदि मौजूद नए संबोधित किया। सभा के बाद चौरासी महाभोज का आयोजन किया गया।

